लाइव न्यूज़ :

12 विपक्षी सांसदों का निलंबन: सरकार ने पांच दलों को बातचीत के लिए बुलाया, विपक्ष ने बांटने की कोशिश करार दिया

By विशाल कुमार | Updated: December 20, 2021 07:39 IST

विपक्ष के उच्च स्तरीय सूत्रों ने बताया कि वे सोमवार सुबह राज्यसभा में नेता पीयूष गोयल द्वारा बुलाई गई बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। सूत्रों के मुताबिक सरकार की तरफ से कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, भाकपा और माकपा को निमंत्रण भेजा गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसंसदीय कार्यमंत्री ने बैठक के लिए पांच राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया था।सरकार की तरफ से कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, भाकपा और माकपा को निमंत्रण भेजा गया। विपक्ष ने बताया कि वे सोमवार सुबह राज्यसभा में पीयूष गोयल द्वारा बुलाई बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।

नई दिल्ली: विपक्ष ने रविवार को राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन के मुद्दे को हल करने के लिए सरकार द्वारा पांच दलों के नेताओं को भेजे गए निमंत्रण को खारिज किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

राज्यसभा में नेता पीयूष गोयल द्वारा सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर चर्चा और इसके समाधान के लिए बैठक के आह्वान के बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार सुबह बैठक के लिए पांच राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया था।

विपक्ष के उच्च स्तरीय सूत्रों ने बताया कि वे सोमवार सुबह राज्यसभा में नेता पीयूष गोयल द्वारा बुलाई गई बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। सूत्रों के मुताबिक सरकार की तरफ से कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, भाकपा और माकपा को निमंत्रण भेजा गया है। 

यह बैठक सोमवार सुबह 10 बजे बुलाई गई है। लेकिन विपक्ष का कहना है कि पांच दल जिनके सांसदों को निलंबित किया गया है समूचा विपक्ष नहीं हैं। 

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जोशी को लिखे पत्र में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने सभी विपक्षी नेताओं के बजाय केवल चार दलों को आमंत्रित किया। 

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ''एक ऐसी सरकार का सोमवार सुबह का 'स्टंट' जोकि संसद को संचालित नहीं होने देना चाहती। सरकार ने उन चार दलों के नेताओं को बुलाया है जिनके 12 राज्यसभा सदस्यों को मनमाने तरीके से निलंबित कर दिया गया।''

भाकपा नेता बिनॉय विश्वम ने भी कहा कि विपक्ष 12 सांसदों के निलंबन के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है। उन्होंने कहा कि सत्र के अंत में पांच दलों को चर्चा के लिए बुलाना (एक कदम) विपक्षी एकता को विभाजित करने के लिए है। भाकपा इसमें हिस्सा नहीं लेगी। अंतिम फैसला कल (सोमवार) संयुक्त विपक्ष की बैठक में लिया जाएगा।

ये 12 सांसद कांग्रेस की फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन और अखिलेश प्रसाद सिंह, तृणमूल कांग्रेस के डोला सेन और शांता छेत्री, शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई, माकपा के एलाराम करीम और भाकपा के बिनॉय विश्वम हैं जिनको शीतकालीन सत्र के पहले दिन निलंबित कर दिया गया था।

टॅग्स :राज्य सभानेता विपक्षकांग्रेसटीएमसीपीयूष गोयलPrahlad Joshiमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष