लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के मुद्दे पर आज पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, जानें बैठक से जुड़ी 12 बड़ी बातें 

By अनुराग आनंद | Updated: April 27, 2020 15:08 IST

मुख्यमंत्रियों के साथ आज हुई बैठक के बाद पीएम मोदी ने सभी सीएम से कहा कि हमें अर्थव्यवस्था को महत्व देना होगा और साथ ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई को भी जारी रखना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने कहा कि लॉकडाउन जारी रहना चाहिए।हमें बहादुर बनना होगा और ऐसे सुधार लाने होंगे जो आम लोगों के जीवन को छूएः मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा

नई दिल्ली: देश में जारी कोरोना महामारी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने लॉकडाउन पर आगे के फैसले को लेकर मुख्यमंत्रियों की राय जानने की कोशिश की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में मिलकर लड़ने का भरोसा सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों को दिया है।

आइए जानते हैं पीएम नरेंद्र मोदी के इस बैठक की 10 बड़ी बातें क्या है-

1 मुख्यमंत्रियों के साथ आज हुई बैठक के बाद पीएम मोदी ने सभी सीएम से कहा कि हमें अर्थव्यवस्था को महत्व देना होगा और साथ ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई को भी जारी रखना होगा।2 पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने कहा कि लॉकडाउन जारी रहना चाहिए।3 प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों ने बातचीत में आर्थिक चुनौतियों से निपटते हुए ,स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।  4 हमें बहादुर बनना होगा और ऐसे सुधार लाने होंगे जो आम लोगों के जीवन को छूएः मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा। 5 कोविड-19 का खतरा दूर-दूर तक खत्म होने वाला नहीं, इसलिए लगातार चौकस बने रहना बहुत अहम हैः मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा।  6 राज्यों की कोशिश कोविड-19 रेड जोन को ऑरेंज जोन और फिर ग्रीन जोन में बदलने की होनी चाहिए : मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा । 7 आने वाले महीनों में कोविड-19 असर दिखाता रहेगा। मास्क जिंदगी का हिस्सा होंगेः प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा।  8 कोविड-19: लॉकडाउन के सकारात्मक नतीजे आए हैं। देश पिछले डेढ़ महीने में हजारों जानें बचा पाया हैः मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा।  9 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के महत्व पर अधिक से अधिक और सुधार उपायों को अपनाने के लिए समय का उपयोग करने पर जोर दिया।10 प्रधानमंत्री ने मौसम में बदलाव के लिए मुख्यमंत्रियों से भी आग्रह करते हुए कहा कि गर्मी और मानसून का आगमन हो रहा है और वे बीमारियां जो इस मौसम में संभावित रूप से सामने आ सकती हैं, इसके लिए आगे की रणनीति बनाएं।11 केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन कोरोना वायरस को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं।केरल ने अपने सुझाव लिखित रूप में दिए हैं।12 उत्तराखंड CM कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि CM ने सुझाव दिया है कि मनरेगा मजदूरी रोजगार की अवधि वर्तमान 100 दिनों से बढ़ाकर 150 दिन कर दी जाए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया