लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 116 नए मामले

By भाषा | Updated: August 26, 2021 15:17 IST

Open in App

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 116 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,525 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि नए 116 मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 48, लोअर सुबनसिरी में 13, ईस्ट सियांग में आठ, त्वांग में सात, पापुमपरे में पांच, लेपरादा, लोहित और वेस्ट कामेंग में चार-चार मामले सामने आए। अधिकारी ने बताया कि नए 116 मामलों में से 107 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में, पांच ‘ट्रूनैट’ जांच और चार मामले आरटी-पीसीआर जांच में सामने आए। इनमें से 57 में ही कोविड-19 के लक्षण थे। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या 259 बनी हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 1,162 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। बुधवार को 81 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 51,104 हो गई। जम्पा ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.29 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.25 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक कुल 10,41,130 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 9,39,642 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 85 नए मामले

भारतअरुणाचल में कोविड-19 के 54 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 90 नए मामले

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो