लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 10,929 नए मामले, 392 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 6, 2021 10:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर भारत में शनिवार को कोविड-19 के 10,929 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,44,683 हो गई। वहीं, संक्रमण से 392 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,60,265 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,46,950 हो गई।

देश में लगातार पिछले 29 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 132 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,972 की कमी आई है, और इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 1,46,950 हो गई, जो कुल मामलों का 0.43 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.23 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दैनिक संक्रमण दर इस समय 1.35 प्रतिशत है जोकि लगातार पिछले 33 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.27 प्रतिशत है जोकि पिछले 43 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 3,37,37,468 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 107.92 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 392 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 314 लोगों की मौत के मामले केरल में सामने आए और महाराष्ट्र में 17 लोगों की मौत हुई।

देश में संक्रमण से अब तक 4,60,265 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 1,40,362 लोगों की, कर्नाटक में 38,102 लोगों की, तमिलनाडु में 36,204 लोगों की, केरल में 33,048 लोगों की, दिल्ली में 25,091 लोगों की, उत्तर प्रदेश में 22,903 लोगों की और पश्चिम बंगाल में 19,201 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित