लाइव न्यूज़ :

108वीं इंडियन साइंस कांग्रेस 3 जनवरी से राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में होगी आयोजित, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

By फहीम ख़ान | Updated: December 29, 2022 07:17 IST

108वीं इंडियन साइंस कांग्रेस के उद्घाटन के बाद आयोजित होने वाले पहले सत्र का मार्गदर्सन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार व वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रा. अजयकुमार सूद मार्गदर्शन करेंगे.

Open in App

नागपुर: राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय को 108वीं इंडियन साइंस कांग्रेस की मेजबानी करने का सम्मान मिला है. आगामी 3 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद आयोजित होने वाले पहले सत्र में केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार व वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रा. अजयकुमार सूद मार्गदर्शन करेंगे. यह सत्र विश्वविद्यालय के फार्माकोलॉजी विभाग के ए.के. डोरले सभागृह में दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा. 

‘इंडिया-2020 : विज्ञान व प्रौद्योगिकी- चुनौतियां और अवसर’ की अवधारणा पर आधारित इस सत्र में प्रा. सूद ‘टेक्नोलॉजी की अभिसरण क्रांति : भारत आगे बढ़ रहा है’ विषय पर संबोधित करेंगे. 

इस अवसर पर एसआरएम विद्यापीठ, आंध्रप्रदेश के प्र-कुलपति प्रा. डी. नारायण राव उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा सरकार के भू-विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन ‘भारत का ब्ल्यू इकॉनॉमिक पॉलिसी मसौदा : चुनौतियां और अवसर’ विषय पर मार्गदर्शन करेंगे. 

केंद्र सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. राजेश गोखले ‘भारत की समृद्धि के लिए उच्च कार्यक्षम जैव-उत्पादन’ विषय पर संबोधित करेंगे, जबकि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. एस. चंद्रशेखर ‘भारत में स्थायी प्रौद्योगिकी की दिशा में जा रहे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ विषय पर मार्गदर्शन करेंगे. सीएसआईआर के महासंचालक डॉ. एन. कलैसेल्वी के मार्गदर्शन में सत्र का समापन होगा.

किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन 4 जनवरी से

इंडियन साइंस कांग्रेस के अंतर्गत 10 से 17 वर्ष वर्ग के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन होगा. इस सम्मेलन और प्रदर्शनी का उद्घाटन 4 जनवरी को किया जाएगा. प्रदर्शनी में किशोरवयीन विद्यार्थियों द्वारा किए गए अनुसंधान प्रदर्शित किए जाएंगे. 

सम्मेलन में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (एनसीएससी) द्वारा चयनित बालवैज्ञानिकों के अनुसंधान शामिल किए गए हैं. यह सम्मेलन एनसीईआरटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और इसमें एनसीएससी से चयनित 61, एनसीईआरटी के 10 और अन्य 20 प्रतिभागियों के अनुसंधान शामिल रहेंगे. विभाग प्रमुख डॉ. निशिकांत राऊत ने शालेय विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी