लाइव न्यूज़ :

जब नए साल पर 213 लोगों ने ली एक साथ ली थी जल समाधि

By भाषा | Updated: January 1, 2019 15:39 IST

घटना के फौरन बाद यह आशंका जताई गई कि यह किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है, लेकिन समुद्र से मिले विमान के मलबे की जांच से यह सिद्ध हो गया कि यह एक हादसा था और यह किसी हमले या साजिश का शिकार नहीं हुआ।

Open in App

नया साल आते ही शोर शराबा, हल्ला गुल्ला और जश्न का माहौल होता है, लेकिन इतिहास में साल का यह पहला दिन एक दुखद घटना का साक्षी रहा है। 1978 में एयर इंडिया का एक विमान आज ही के दिन 213 यात्रियों के साथ समु्द्र में समा गया था। सम्राट अशोक नाम का यह बोइंग 747 विमान बंबई :अब मुंबई: के अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ क्षण बाद ही किसी यांत्रिक खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार लोगों में 190 यात्री और 23 चालक दल के सदस्य थे।

घटना के फौरन बाद यह आशंका जताई गई कि यह किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है, लेकिन समुद्र से मिले विमान के मलबे की जांच से यह सिद्ध हो गया कि यह एक हादसा था और यह किसी हमले या साजिश का शिकार नहीं हुआ।

देश दुनिया के इतिहास में साल के पहले दिन की चंद और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1804 : हैती ने फ्रांस से अपनी आजादी का ऐलान किया।

1925 : अमेरिका के टेलीफोन और टेलीग्राफ की शोध शाखा के रूप में बेल लेबोरेटरीज की स्थापना। यह 20वीं सदी की बेहतरीन वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग शोध लेबोरेटरी बनी।

1959 : 32 वर्ष की उम्र में फिदेल कास्रो के नेतृत्व में बागी लड़ाकों ने क्यूबा के तानाशाह फ्लुजेंसियो बतिस्ता का तख्ता पलट दिया और उसे वहां से भागना पड़ा।

1978 : एयर इंडिया का विमान दुर्घटनग्रस्त होकर समुद्र में गिरा।

1984 : छोटे से संपन्न एशियाई देश ब्रुनेई ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया। अपने तेल और प्राकृतिक गैस भंडार के चलते दो लाख की आबादी वाला यह देश हर वर्ष अरबों डालर कमाता है और पूरे एशिया में इसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है।

1992 : नये साल की पूर्व संध्या मनाते हुए बम्बई :अब मुंबई: में एक बार में जहरीली शराब पीने से कम से कम 91 लोगों मौत हो गई और बहुत से लोग आंख और गुर्दे को नुकसान होने से जिंदगी भर के लिए अपाहिज हो गए। 

2002 : यूरोपीय संघ की मुद्रा यूरो की शुरूआत। इसके नोट और सिक्के जारी किए गए। मार्च 2002 में यह यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों की एकमात्र मान्य मुद्रा बनी।

2011 : ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की शुरूआत।

टॅग्स :न्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्टनववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

भारतDelhi: न्यू ईयर पर ट्रैफिक रूल ब्रेक करना पड़ा भारी, काटे गए 868 चालान

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील