लाइव न्यूज़ :

काराकाटः फर्जी डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर ही कराया प्रसव?, 26 वर्षीय संगीता देवी की मौत, डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2025 16:23 IST

Karakat: परिजन आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतका की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के जयश्री की रहने वाली 26 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला को किसी आशा कार्यकर्ता ने बहला फुसलाकर सरकारी अस्पताल से एक निजी क्लीनिक में भर्ती करवा दिया। घटना के बाद अस्पताल में कथित डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए।सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन के निर्देश पर उस फर्जी क्लिनिक को पूरी तरह से सील कर दिया गया।

काराकाटः बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती हुई एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी में एक फर्जी डॉक्टर ने प्रसव पीड़िता की जान ले ली। दरअसल, फर्जी क्लीनिक चलाने वाले फर्जी डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर ही प्रसव के लिए महिला का ऑपरेशन कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। हालांकि नवजात की जान किसी तरह बच गई। परिजन आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतका की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के जयश्री की रहने वाली 26 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि महिला को किसी आशा कार्यकर्ता ने बहला फुसलाकर सरकारी अस्पताल से एक निजी क्लीनिक में भर्ती करवा दिया। लेकिन ऑपरेशन के दौरान महिला संगीता देवी की मौत हो गई और घटना के बाद अस्पताल में कथित डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए।

घटना के बाद सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन के निर्देश पर उस फर्जी क्लिनिक को पूरी तरह से सील कर दिया गया। मृतका की बहन ने बताया कि जब उसकी बहन की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तब वह डॉक्टर से रेफर करने की गुहार लगाने लगी। इसके बावजूद डॉक्टर किसी अन्य डॉक्टर से वीडियो कॉल पर बात कर मरीज को दिखाने लगा और वीडियो कॉल पर किए गए बात के अनुसार ही इलाज शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई।

इस संबंध में सिविल सर्जन के निर्देश पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। जिस आशा कार्यकर्ता ने पहले फुसलाकर महिला को फर्जी क्लीनिक में पहुंचा दिया, उस पर भी कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

जबकि गांव में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। बता दें कि बिहार में फर्जी डॉक्टरों के भरोसे ही अधिकतर ग्रामीण अपना जीवन बिता रहे हैं। इसका कारण यह है सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की मनमानी के कारण लोगों को सही ईलाज नही मिल पाता है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त नितिन नबीन?, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने क्या किया पोस्ट

भारतमैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का आभारी हूं?, नितिन नबीन बोले- कार्यकर्ताओं को समर्पित

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय लड़की के घर के पास देखा, 32 वर्षीय शख्स ने चॉकलेट का लालच देकर बहलाया, रेप के बाद गला घोंटकर हत्या

भारतबिहार से पहले भाजपा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ और सिक्किम के प्रभारी, 12वीं पास?, नितिन नबीन को बनाकर भाजपा ने सबको चौंकाया

क्राइम अलर्टमंदिर में पूजा कर रही थी कुसुम शर्मा, 2 युवकों ने सिर पर चाकू से किया वार, हत्या

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबरेली हिंसा के आरोपी मौलाना तौकीर की मुश्किले बढ़ी, एक और मामला दर्ज

क्राइम अलर्टGhaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP Crime: 17 साल की लड़की को पहले किडनैप किया गया, फिर 25 दिनों में कई बार हुआ रेप

क्राइम अलर्टसीने पर चढ़कर छलांग, लोहे की रॉड से पैर तोड़ा, कपड़े उतरवाकर गर्म लोहे की रॉड से दागा?, गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले मोहम्मद अतहर हुसैन  की बेरहमी से पिटाई, मौत

क्राइम अलर्टअल्ट्रासाउंड कर रहा था अभिमन्यु गुप्ता, घूरा, पर्चा देखा और सारे कपड़े उतारने को कहा, मसाज करनी होगी, अश्लील हरकतें शुरू की, चिल्लाई, तो मुंह बंद कर दिया और...