लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की महामारी के बीच ईरान में दशकों बाद मिली फिल्म देखने की आजादी, जानें पूरी खबर

By भाषा | Updated: May 5, 2020 16:17 IST

ईरान कोरोना वायारस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल है जहां 98,600 से अधिक लोगों के कोविड-19 होने की पुष्टि हो चुकी है और करीब 6,200 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे यहां फिल्म ‘‘विस्थापना’’ दिखाई गई जिसका निर्माण रिवोल्यूशनरी गार्ड के संबद्ध कंपनी ने किया है। फिल्म के निर्माता इब्राहीम हतामिकिया ने फिल्म के विषय को कपास किसानों पर केंद्रित किया है जिनकी फसल स्थानीय बांध से समुद्र का खारा पानी आने से खराब हो गई है।

ईरान में कोरोना वायरस की महामारी की वजह से हजारों लोगों ने जान गंवाई है लेकिन इसकी वजह से 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद पहली पर ड्राइव-इन थियेटर में फिल्मों का लुत्फ उठाने का भी मौका दिया है। एक समय था जब इस्लामी क्रांति के अलमबरदार अविवाहित युवा जोड़ों को बहुत अधिक निजता देने के खिलाफ थे, लेकिन इस महामारी की वजह से आज तेहरान के प्रसिद्ध मीलाद टॉवर की कार पार्किंग में जोड़ों को बैठकर फिल्म देखने की व्यवस्था की गई है। 

मीलाद टॉवर की पार्किंग में ऑनलाइन टिकट खरीदने के बाद हर रात यहां आने वाली कारें कतार में खड़ी होती हैं और उन्हें कर्मचारी संक्रमण मुक्त करते हैं। फारसी भाषा में इसे सिनेमा मशीन कहते हैं। फिल्म दर्शकों को आवाज कार में मौजूद एफ रेडियो स्टेशन के जरिये सुनाई देती है। कोरोना वायरस की वजह से स्टेडियम और सिनेमाघर बंद हैं ऐसे में कार पार्किंग में फिल्म का प्रदर्शन एक मात्र सामाजिक मेलमिलाप का तरीका है। 

ईरान कोरोना वायारस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल है जहां 98,600 से अधिक लोगों के कोविड-19 होने की पुष्टि हो चुकी है और करीब 6,200 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। पार्किंग में अपनी पत्नी के साथ फिल्म देखने आए 36 वर्षीय बेहरुज पुरनिजाम ने कहा,‘‘ यह बहुत ही आकर्षक था, कम से कम मेरी उम्र के लोगों के लिए यह पहली बार हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ईमानदारी से कहूं तो अधिकतर लोग उत्सुकता की वजह यहा हैं, फिल्म अपने आप में कोई मायने नहीं रखती। मेरे लिए यह मायने नहीं रखता कि इस फिल्म को किसने बनाया है या यह किस बारे में है।’’ 

यहां फिल्म ‘‘विस्थापना’’ दिखाई गई जिसका निर्माण रिवोल्यूशनरी गार्ड के संबद्ध कंपनी ने किया है। फिल्म के निर्माता इब्राहीम हतामिकिया ने फिल्म के विषय को कपास किसानों पर केंद्रित किया है जिनकी फसल स्थानीय बांध से समुद्र का खारा पानी आने से खराब हो गई है। फिल्म देखने आई आतिफा सुहैली ने घर से बाहर मनोरंजन की व्यवस्था होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यहां हाथ साफ कर बैठी हूं और मैं कुछ खाना चाहती हूं थोड़ा आराम करना चाहती हैं लेकिन अब मुझे अन्य लोगों से सामाजिक दूरी बनाने को चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटीईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन