लाइव न्यूज़ :

‘स्क्विड गेम’ अभिनेता ओ योंग सू को मिला सर्वश्रेष्ठ टीवी सहायक अभिनेता का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, इस भूमिका में आए थे नजर

By अनिल शर्मा | Updated: January 10, 2022 10:01 IST

50 से अधिक वर्षों से दक्षिण कोरिया के रंगमंच, टीवी और फिल्म सर्किट में सक्रिय रहे अभिनेता को पिछले साल सितंबर में "स्क्विड गेम" के प्रीमियर के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली।

Open in App
ठळक मुद्देगोल्डन ग्लोब का 79वां संस्करण लॉस एंजिलिस के बेवर्ली हिल्टन होटल में आयोजित किया गया थासंस्करण का कोई सीधा प्रसारण या टेलीविजन प्रसारण नहीं किया गया

लॉस एंजिलिसः  दक्षिण कोरिया के जाने-माने अभिनेता ओ योंग सू ने टेलीविजन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार अपने नाम किया है। उन्हें यह पुरस्कार नेटफ्लिक्स की “स्क्विड गेम” सीरीज में उनके प्रदर्शन के लिए मिला है।

77 वर्षीय अभिनेता ने इस श्रृंखला में बुजुर्ग खिलाड़ी संख्या 001 ओह इल नाम का किरदार निभाया है जो कोरियाई भाषा की इस अनोखी ड्रामा सीरीज के केंद्र में रहे घातक खेलों की श्रृंखला के पीछे गुप्त मास्टरमाइंड होता है। हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) द्वारा आयोजित पुरस्कारों में ओ को मिला यह पहला नामांकन और पहली जीत है। इन पुरस्कारों को वर्तमान में विविधता की कथित कमी के कारण प्रमुख हस्तियों के बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है।

गोल्डन ग्लोब का 79वां संस्करण लॉस एंजिलिस के बेवर्ली हिल्टन होटल में आयोजित किया गया था, जिसमें कोई दर्शक नहीं था और इसका कोई सीधा प्रसारण या टेलीविज़न प्रसारण नहीं किया गया। गोल्डन ग्लोब के ट्विटर पेज पर विजेताओं की घोषणा की गई। 50 से अधिक वर्षों से दक्षिण कोरिया के रंगमंच, टीवी और फिल्म सर्किट में सक्रिय रहे अभिनेता को पिछले साल सितंबर में "स्क्विड गेम" के प्रीमियर के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली।

टॅग्स :Hollywoodhollywood celebrities
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन 

बिदेशी सिनेमाAvatar 3 trailer: जेम्स कैमरून की साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार 3' का ट्रेलर आउट, कैसे और कहां देखें फिल्म का ट्रेलर