लाइव न्यूज़ :

Oscar Award 2019: बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म मामले में 'रोमा' को मिला ऑस्कर अवॉर्ड

By भाषा | Updated: February 25, 2019 11:54 IST

मेक्सिको के निर्देशक अल्फोंसो कुरों की ‘रोमा’ को ऑस्कर में ‘विदेशी भाषा फिल्म’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।

Open in App

मेक्सिको के निर्देशक अल्फोंसो कुरों की ‘रोमा’ को ऑस्कर में ‘विदेशी भाषा फिल्म’ श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। यह मेक्सिको की पहली फिल्म है जिसको इस श्रेणी में पुरस्कार मिला है।

‘रोमा’ के निर्देशक कुरों को 91वें अकादमी अवॉर्ड समारोह में सिनेमैटोग्राफी के लिए भी ऑस्कर मिला है। रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म की तारीफ सिनेमैटोग्राफी के लिए भी की जा रही थी। कुरों ऐसे पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें अपनी ही निर्देशन में बनी फिल्म के लिए सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिला है।

कुरों की इस ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ फिल्म से लोगों को काफी आशा थी। इस श्रेणी में ‘कोल्ड वॉर (पोलैंड), ‘ शॉपलिफ्टर्स (जापान)’, ‘ नेवर अवे (जर्मनी)’, ‘केपरनौम (लेबनान)’ भी नामित थी।

रोमा की की कहानी 1970 के दशक के मेक्सिको की है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।

टॅग्स :ऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन