लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी टीवी पर चूमने, गले लगाने के दृश्यों और 'अभद्र' कपड़ों पर लगेगी रोक, इस्लामी शिक्षा और पाकिस्तान तहजीब का दिया हवाला

By अनिल शर्मा | Updated: October 23, 2021 14:06 IST

PEMRA ने कहा है, पाकिस्तानी समाज की इस्लामी शिक्षाओं और संस्कृति की अवहेलना करते हुए गले लगाना/चूमना/विवाहेतर संबंध, अश्लील/बोल्ड ड्रेसिंग, बिस्तर के दृश्य और विवाहित जोड़े की अंतरंगता को ग्लैमराइज किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे PEMRA ने अपने आदेश में कहा, बिस्तर के दृश्य और विवाहित जोड़े की अंतरंगता को ग्लैमराइज किया जा रहा हैPEMRA ने ऐसे दृश्यों को इस्लामी शिक्षाओं और 'पाकिस्तानी संस्कृति' के खिलाफ बताया है

इस्लामाबादः पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए/ PEMRA) ने पाकिस्तानी टीवी चैनलों को निर्देश दिया है कि वे टेलीविजन नाटकों में चूमना और गले लगना बंद करें। इस्लामी शिक्षाओं और 'पाकिस्तानी संस्कृति' के उल्लंघन का हवाला देते हुए  PEMRA ने कहा कि ऐसी सामग्री के प्रसारण पर तुरंत रोक लगाई जाए।

PEMRA ने अपने आदेश में उन दृश्यों का विस्तार से जिक्र किया है जिनपर पाबंदी लगाई है/ जिन्हें नाटकों में चित्रित नहीं किया जाना है:

PEMRA ने कहा हैपाकिस्तानी समाज की इस्लामी शिक्षाओं और संस्कृति की अवहेलना करते हुए गले लगाना/चूमना/विवाहेतर संबंध, अश्लील/बोल्ड ड्रेसिंग, बिस्तर के दृश्य और विवाहित जोड़े की अंतरंगता को ग्लैमराइज किया जा रहा है।

अधिसूचना में आगे कहा गया कि "समाज के एक बड़े तबके का मानना ​​है कि नाटक पाकिस्तानी समाज की सही तस्वीर पेश नहीं कर रहे हैं। पीईएमआरए ने पाकिस्तान नागरिक पोर्टल (पीसीपी) और अपनी स्वयं की शिकायत प्रणाली के माध्यम से शिकायतों की बढ़ती संख्या का हवाला देते हुए इस नए निर्देश को जारी करने का कारण बताया है। पढ़ें पूरा आदेश-

बता दें कुछ महीने पहले पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के टेलीविजन और रेडियो कवरेज पर प्रतिबंध लगाया है। टीएलपी को सरकार द्वारा प्रतिबंधित इकाई घोषित किया जा चुका है। सभी सैटेलाइट टीवी चैनलों और एफएम रेडियो स्टेशनों को भेजे गए एक विज्ञप्ति में कहा गया था कि सरकार ने "तहरीक लब्बाइक पाकिस्तान को एक प्रतिबंधित संगठन घोषित किया है। आदेश में कहा गया था कि टीएलपी आतंकवाद के कार्य में लिप्त है और देश की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है।

टॅग्स :पाकिस्तानटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन