लाइव न्यूज़ :

Oscars 2021: ‘नोमैडलैंड’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, ‘द फादर’ में भूमिका के लिए एंथनी हॉपकिन्स को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

By भाषा | Updated: April 26, 2021 10:28 IST

Oscars 2021: ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। ‘नोमैडलैंड’ में बेहतरीन अभिनय के लिए फ्रांसिस मैकडोरमैंड को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएंथनी हॉपकिन्स को ‘द फादर’ में अपनी भूमिका के लिए दिया गया सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड‘नोमैडलैंड’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया है, फ्रांसिस मैकडोरमैंड सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

Oscars 2021: जाने-माने हॉलीवुड कलाकार एंथनी हॉपकिन्स ने 93वें अकादमी पुरस्कार में फिल्म ‘द फादर’ में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता है। वहीं, ‘नोमैडलैंड’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया है।

‘नोमैडलैंड’ में ही शानदार अभिनय के लिए फ्रांसिस मैकडोरमैंड ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीता है। वैसे एंथनी हॉपकिन्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतना काफी चौंकाने वाला रहा क्योंकि अधिकतर लोग दिवंगत कलाकार चैडविक बोसमैन को उनकी फिल्म ‘मा रेनीज ब्लैक बॉटम’ में भूमिका के लिए पुरस्कार का दावेदार मान रहे थे। 

फिल्म ‘साउंड ऑफ मेटल’ में अपने प्रदर्शन के लिए अभिनेता रिज अहमद भी पुरस्कार के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। कोलोन कैंसर से चार साल तक जूझने के बाद 2020 में बोसमैन का निधन हो गया। इस वर्ग में नामांकित अन्य कलाकारों में गैरी ओल्डमैन और स्टीवन यून का नाम भी शामिल है। 

बहरहाल, एंथनी हॉपकिन्स ने दूसरी बार ऑस्कर पुरस्कार जीता है। इससे पहले 1991 में वह ‘द साइलेंस ऑफ द लैम्ब्स’ के लिए ऑस्कर जीत चुके हैं। फ्लोरिन जेलर द्वारा निर्देशित ‘द फादर’ उनके अपने प्रशंसित नाटक ‘ले पेरे’ (द फादर) पर आधारित है। जेलर ने फिल्म का सह-लेखन भी किया है। 

टॅग्स :ऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन