लाइव न्यूज़ :

ऑस्कर 2018: 81वर्षीय जेम्स आइवरी ने ऑस्कर जीत बनाया रिकॉर्ड, बेस्ट एक्टिंग का ऑस्कर जीतने वालों की उम्र 59-60

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 5, 2018 11:29 IST

ऑस्कर 2018 में सर्वाधिक चार अवार्ड "द शेप ऑफ वाटर" को मिले। क्रिस्टोफर नोलान की डनकर्क को तीन और ब्लेड रनर 2049 को दो ऑस्कर मिले हैं।

Open in App

भारतीय समयानुसार सोमवार (पाँच मार्च) को दिए गये ऑस्कर 2018 अवार्ड ने एक बार फिर साबित कर  दिया कि ओल्ड इज गोल्ड। दिवंगत भारतीय अभिनेता शशि कपूर के साथ काम कर चुके फिल्मकार जेम्स आइवरी फिल्म 'कॉल मी बाई योर नेम' के लिए अपनी रुपांतरित पटकथा का ऑस्कर जीतकर 89 साल की उम्र में यह पुरस्कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज शख्स बन गए हैं। वहीं 60 वर्षीय फ्रांसेज मैक्डॉरमैंड को थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला। वहीं 59 वर्षीय गैरी ओल्डमैन को डार्केस्ट आवर के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।

"कॉल मी बाई योर नेम" समलैंगिक रोमांटिक फिल्म है जिसका निर्देशन लुका गुआडाग्निनो ने किया है। यह फिल्म आंद्रे एसिमन की लिखी किताब 'कॉल मी बाई योर नेम' पर आधारित है। आइवरी इससे पहले 'अ रूम विद अ व्यू' (1986), 'हॉवर्ड्स एंड' (1992) और 'द रिमेंस ऑफ द डे ' (1993) के लिए निर्देशन में नामांकित हो चुके हैं। 

आइवरी ने पुरस्कार ग्रहण करते समय मर्चेट आइवरी प्रोडक्शन के दिवंगत साझीदारों इस्माइल मर्चेट और रुथ प्रावर झाबवाला का शुक्रिया अदा करने के साथ ही एसिमन का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, "मैं अपने जीवन के सहयोगियों, जो गुजर चुके हैं, उनकी प्रेरणादायक मदद के बिना यहां खड़ा नहीं होता।" आइवरी ने एकेडमी के सदस्यों का भी आभार जताया। 

ऑस्कर 2018 में सर्वाधिक चार अवार्ड द शेप ऑफ वाटर को मिले। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर का भी अवार्ड मिला। क्रिस्टोफर नोलान की डनकर्क को तीन ऑस्कर मिले हैं। ब्लेड रनर 2049 को दो ऑस्कर मिले हैं।

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन