लाइव न्यूज़ :

'ओपेनहाइमर' फिल्म में इंटीमेट सीन के दौरान भगवत गीता के जिक्र वाले दृश्य पर हंगामा, सेंसर बोर्ड पर भड़के लोग

By विनीत कुमार | Updated: July 23, 2023 14:45 IST

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' में इंटिमेट सीन के दौरान भगवत गीता का जिक्र आने को लेकर विवाद मचा है। फिल्म के एक सेक्स सीन में लीड एक्टर सिलियन मर्फी भगवत गीता पढ़ते नजर आ रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: दुनिया के पहले परमाणु बम के जनक के तौर पर जाने जाने वाले रॉबर्ट ओपनहाइमर के जीवन पर बनी फिल्म 'ओपेनहाइमर' को लेकर भारत में विवाद शुरू हो गया है। दरअसल ये विवाद क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' में इंटिमेट सीन के दौरान भगवत गीता का जिक्र आने पर है। फिल्म के एक सेक्स सीन में लीड एक्टर सिलियन मर्फी भगवत गीता पढ़ते नजर आ रहे हैं।

इस सीन पर लोगों ने आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कुछ यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही यह भी सवाल उठाया है कि आखिर सेंसर बोर्ड ने इसे कैसे भारत में हरी झंडी दे दी। लोगों का कहना है कि यह सीन बेहद आपत्तिजनक है और हिंदू धर्म के धार्मिक ग्रंथों का अपमान है। 

वहीं, 'सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन' के प्रेस बयान में कहा गया है, 'फिल्म के एक दृश्य में दिखाया गया है कि एक महिला एक पुरुष को संभोग करते समय जोर-जोर से भगवत गीता पढ़वाती है...।' इसमें आगे कहा गया है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा तत्काल जांच की जानी चाहिए। यह हिंदू धर्म ग्रंथों का अपमान है और इसमें शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि ऐसा दोबारा नहीं हो।

ओपेनहाइमर क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित आर-रेटिंग वाली पहली फिल्म है। इसकी लंबाई कम करने के लिए सेक्स सीन के कुछ शॉट्स काटने के बाद भारत के सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यू/ए रेटिंग दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कट्स फिल्म निर्माताओं ने खुद ही किए थे क्योंकि उन्हें नहीं लगा था कि सेंसर बोर्ड इन सीन की इजाजत देगा।

टॅग्स :Hollywood
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन 

बिदेशी सिनेमाAvatar 3 trailer: जेम्स कैमरून की साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार 3' का ट्रेलर आउट, कैसे और कहां देखें फिल्म का ट्रेलर