लाइव न्यूज़ :

MTV Movie and TV Awards: जेनिफर लोपेज ‘जनरेशन अवार्ड’ से सम्मानित, ‘स्पाइडर मैन’ को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

By भाषा | Updated: June 6, 2022 16:07 IST

‘एमटीवी मूवी एंड टीवी अवार्ड्स’ में फिल्म ‘स्पाइडर मैन-नो वे होम’ को सबसे अधिक सात श्रेणियों में नामित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुरस्कार समरोह का आयोजन रविवार को किया गया मेजबानी अभिनेत्री एवं गायिका वेनेसा हजेंस ने कीपुरस्कार स्वीकार करते हुए नम आंखों के साथ लोपेज ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया

लॉस एंजिलिसः साल 2022 के ‘एमटीवी मूवी एंड टीवी अवार्ड्स’ में अभिनेत्री जेनिफर लोपेज को ‘जनरेशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। अवार्ड प्राप्त करने के दौरान उन्होंने एक भावुक भाषण में बताया कि कैसे उन पर विश्वास करने वालों और संदेह करने वालों ने उनकी सफलता में योगदान दिया। पुरस्कार समरोह का आयोजन रविवार को किया गया। इसकी मेजबानी अभिनेत्री एवं गायिका वेनेसा हजेंस ने की। लोपेज ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए नम आंखों के साथ कहा, ‘‘मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे खुशी दी और उनका भी, जिन्होंने मेरा दिल तोड़ा... उनका भी, जो मेरे साथ सच्चे भाव से जुड़े थे और उनका भी, जिन्होंने मुझसे झूठ बोला।’’

लोपेज के एल्बम ‘मैरी मी’ के गीत ‘ऑन माय वे’ को सर्वश्रेष्ठ गीत के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने इस मौके पर अपने परिवार, बच्चों और प्रशंसकों के अलावा अपने प्रबंधक का भी शुक्रिया अदा किया। ‘एमटीवी मूवी एंड टीवी अवार्ड्स’ में फिल्म ‘स्पाइडर मैन-नो वे होम’ को सबसे अधिक सात श्रेणियों में नामित किया गया था। यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड जीतने में सफल रही। यही नहीं, फिल्म के मुख्य अभिनेता टॉम हॉलैंड को सर्वश्रेष्ठ अभिनय श्रेणी के पुरस्कार से नवाजा गया।

‘स्पाइडर मैन-नो वे होम’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1.9 अरब डॉलर की कमाई की थी। फिल्म को समीक्षकों और प्रशंसकों, दोनों ने सराहा था। अभिनेत्री जैंडेया को टीवी शो ‘यूफोरिया’ के लिए किसी शो में सर्वश्रेष्ठ अभिनय का पुरस्कार मिला। वहीं, डैनियल रेडक्लिफ ने ‘द लॉस्ट सिटी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार हासिल किया। अभिनेता जैक ब्लैक को ‘करियर अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

टॅग्स :जेनिफर लोपेज़हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन