लाइव न्यूज़ :

'पुरुष महिलाओं को मांस का लोथड़ा समझते थे', मारिया थट्टिल ने पुरुषों की ग्रुप चैट में अश्लील मैसेज का साझा किया स्क्रीन शॉट

By अनिल शर्मा | Updated: August 14, 2021 13:03 IST

पेशे से लेखक, स्पीकर और क्रिएटर मारिया थट्टिल महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए हमेशा से आवाज उठाती रही हैं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ भी कभी ऐसा हो सकता है। मारिया थट्टिल गलती से 19 साल के पुरुष युवाओं के चैट ग्रुप से जुड़ गईं, जहां उन्हें कई बुरे अनुभवों से गुजरना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देमारिया थट्टिल ने साल 2020 में मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया का खिताब जीता थापेशे से लेखक, स्पीकर और क्रिएटर हैं मारिया थट्टिल महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए हमेशा से आवाज उठाती रही हैं

ऑस्ट्रेलियाः साल 2020 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वालीं ऑस्ट्रेलिया की मारिया थट्टिल ने पुरुषों के ग्रुप चैट में जोड़ा गया, जहां कई अश्लील टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। थट्टिल ने इंस्टाग्रुप पर अपने इस अनुभव को साझा किया है। साथ ही उन्होंने अभद्र टिप्पणियों के स्क्रीन शॉट भी साझा किए हैं। मारिया थट्टिल ने कहा कि उस ग्रुप के पुरुष महिलाओं को मांस का लोथड़ा समझते थे।

 पेशे से लेखक, स्पीकर और क्रिएटर मारिया थट्टिल महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए हमेशा से आवाज उठाती रही हैं। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ भी कभी ऐसा हो सकता है। मारिया थट्टिल गलती से 19 साल के पुरुष युवाओं के चैट ग्रुप से जुड़ गईं, जहां उन्हें कई बुरे अनुभवों से गुजरना पड़ा। मारिया उस समय हैरान रह गईं जब व्हाट्सएप ग्रुप में महिलाओं के प्रति पुरुषों की सोच का पता चला। 

मारिया थट्टिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ एक लंबा नोट भी लिखा है। उसमें उन्होंने महिलाओं के प्रति अपराधों का जिक्र किया है। साथ ही पुरुष मानसिकता के बारे में भी बात की है। उन्होंने लिखा कि हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां हर हफ्ते एक महिला अपने साथी के हाथों मारी जाती है - क्योंकि यह दुनिया उन लोगों के लिए बच्चे पैदा करती है, बहाने बनाती है और उन लोगों को जवाबदेह ठहराने में विफल रहती है जो महिलाओं के प्रति सेक्सिस्ट, गलत और हिंसक विचारों और व्यवहार का प्रदर्शन करते हैं।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट किए एक वीडियो में मारिया ने कहा कि उनके लिए जैसे हम महिलाएं एक 'मांस का टुकड़ा' हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ ऐसे मेसेजेज़ देखे...जिनसे लग रहा था कि महिलाएं यौन वस्तुओं से ज़्यादा कुछ भी नहीं हैं।" बकौल मारिया, उस ग्रुप के पुरुष महिलाओं को मांस का लोथड़ा समझते थे।' मारिया ने जब ग्रुप में इसका विरोध किया तो उन लड़कों ने उन पर भी गंदे कमेंट किए।

 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन