लाइव न्यूज़ :

जीना डेविस ने बयां किया दर्द, कहा- ऑडिशन के दौरान निर्देशक ने मुझे गोद में बैठने के लिये कहा था

By भाषा | Updated: August 11, 2019 17:05 IST

Open in App

 चर्चित अभिनेत्री जीना डेविस ने खुलासा किया है जब वह मनोरंजन उद्योग में नयी थीं तो शुरुआती दिनों में एक ऑडिशन के दौरान एक निर्देशक ने उन्हें गोद में बैठने के लिये कहा था। लैंगिक समानता पर मुखरता से अपनी बात रखने वाली 63 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि पहले शक्तिशाली पुरुषों द्वारा यौन दुराचार किया जाना आम बात थी, लेकिन अब चीजों में तेजी से अच्छे बदलाव हुए हैं।

डेविस ने 'यूएसए टुडे' से कहा, "मैं एक ऑडिशन दे रही थी जिसमें एक दृष्य में मुझे एक पुरुष कलाकार की गोद में बैठना था। निर्देशक ने कहा, 'इस दृष्य को मेरे साथ करो', और मुझे अपनी गोद में बैठा लिया। यह एक तरह का सैक्सी दृष्य था। मैं इसे नहीं करना चाहती थी और मैं बहुत असहज थी, लेकिन मुझे नहीं पता था कि आप न नहीं कह सकते।" फिल्म "देल्मा एंड लुईस" के लिये चर्चित डेविस ने कहा कि #मीटू और टाइम्स अप के समय भी अलग-अलग जगहों से इस तरह की बातें सामने आईं।

इस बीच, मशहूर अभिनेत्री जेना फोंडा ने कहा कि महिलाओं के अभियान ने हमें यह महसूस कराया है कि बलात्कार और छेड़छाड़ में हमारी गलती नहीं है। उन्होंने कहा कि मीटू और टाइम्स अप अभियानों के बाद हम यह महसूस करने लगे कि अगर उनके साथ यौन दुर्व्यवहार या बलात्कार होता है तो यह हमारी गलती नहीं। फोंडा (81) ने ब्रिटेन की पत्रिका 'ओके' को दिये साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई बार यह सबकुछ झेला है और उन्हें खुशी है कि आखिरकार महिलाओं की सुनी जा रही है।

उन्होंने कहा, "बचपन में मेरा बलात्कार किया गया, यौन उत्पीड़न किया गया, बॉस के साथ नहीं सोने पर मुझे नौकरी से निकाल दिया गया। मुझे लगा कि यह मेरी गलती है कि मैं सही चीजें नहीं कर और कह सकी। महिलाओं के आंदोलनों की सबसे अच्छी चीज है कि हम यह महसूस करने लगे हैं कि बलात्कार और उत्पीड़न हमारी गलती नहीं है। हमारा उत्पीड़न किया गया, जो सही नहीं।" भाषा जोहेब पवनेश पवनेश

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन