लाइव न्यूज़ :

एक्टिंग के बाद फिल्म का डायरेक्शन करेंगे देव पटेल

By भाषा | Updated: October 30, 2018 15:24 IST

भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल रिवेंज थ्रिलर फिल्म ‘‘मंकी मैन’’ के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं।

Open in App

ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ से अभिनय की दुनिया में पर्दापण करने वाले भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल रिवेंज थ्रिलर फिल्म ‘‘मंकी मैन’’ के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं।‘वेराइटी’ के मुताबिक, फिल्म ‘‘लायन’’ के अभिनेता इस फिल्म में अभिनय भी करेंगे।

फिल्म की कहानी एक लड़के (पटेल) के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो "कॉर्पोरेट लालच और गिरते आध्यात्मिक मूल्यों" से प्रभावित दुनिया से लड़ने के लिए जेल से निकलता है।आधुनिक भारत के परिवेश में इसका फिल्मांकन किया गया है, जिसमें पौराणिक कथाओं को भी शामिल किया गया है।

पटेल ने पॉल अंगुनावेला और जॉन कोली के साथ मिलकर पटकथा लेखन किया है। जो थॉमस, समर्थ साहनी और पटेल के साथ थंडर रोड की बासिल इवानिक इस फिल्म का निर्माण करेगी।

फिल्म की शूटिंग 2019 में मुंबई में शुरू होगी। पटेल की आगामी फिल्मों में ‘‘द पर्सनल हिस्ट्री ऑफ डेविड कॉपरफील्ड’’ और ‘‘होटल मुंबई’’ शामिल है।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन