लाइव न्यूज़ :

पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया के सबसे बड़े बेटे ब्रुकलिन और अभिनेत्री निकोला पेल्ट्ज ने की शादी, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2022 18:13 IST

पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और फैशन डिजाइनर-पूर्व स्पाइस गर्ल विक्टोरिया बेकहम के बेटे ब्रुकलिन बेकहम 9 अप्रैल को निकोला पेल्ट्ज के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

Open in App
ठळक मुद्देबहन हार्पर (10) ‘ब्राइड्समेड बनीं और उनके 17 वर्षीय भाई क्रूज ‘बेस्ट मैन’ बने।दुल्हन ने प्रतिष्ठित इतालवी फैशन हाउस वैलेंटिनो की ड्रेस का विकल्प चुना। मालिक निकोला के उद्यमी पिता नेल्सन पेल्ट्ज हैं।

लंदनः मॉडल शेफ ब्रुकलिन बेकहम और अभिनेत्री निकोला पेल्ट्ज शनिवार को मियामी में एक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और फैशन डिजाइनर-पूर्व स्पाइस गर्ल विक्टोरिया बेकहम के सबसे बड़े बेटे ब्रुकलिन ने 11 जुलाई, 2020 को ‘ट्रांसफॉर्मर्स: एज ऑफ एक्सटिंक्शन’ की अभिनेत्री से सगाई की घोषणा की थी।

‘द मिरर’ के अनुसार, शादी समारोह मियामी में समुद्र के किनारे एक भवन में आयोजित हुआ जिसके मालिक निकोला के उद्यमी पिता नेल्सन पेल्ट्ज हैं। अपनी शादी की पोशाक के लिए 27 वर्षीय दुल्हन ने प्रतिष्ठित इतालवी फैशन हाउस वैलेंटिनो की ड्रेस का विकल्प चुना। ब्रुकलिन की बहन हार्पर (10) ‘ब्राइड्समेड बनीं और उनके 17 वर्षीय भाई क्रूज ‘बेस्ट मैन’ बने।

दुल्हन की तरफ से निकोला की दादी शादी के दिन ‘मेड ऑफ ऑनर’ थीं। शादी में ज्यादातर परिवार के लोग शामिल थे। इस समारोह में अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया और टेनिस आइकन सेरेना विलियम्स भी शामिल हुईं। ब्रुकलिन और निकोला ने जनवरी 2020 में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। 

टॅग्स :ब्रिटेनइंग्लैंडफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन