लाइव न्यूज़ :

आजाद बारबाडोस ने गायिका रिहाना को घोषित किया अपना 'राष्ट्रीय हीरो', जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: December 1, 2021 08:41 IST

इस गणतंत्र दिवस समारोह में बारबाडोस ने सिंगर रिहाना को 'नैशनल हीरो' घोषित किया। इस दौरान बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया ऐमॉर मॉटली ने कहा, "आप एक हीरे की तरह चमकती रहें और अपने कार्यों से अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करें।

Open in App
ठळक मुद्दे गणतंत्र दिवस समारोह में बारबाडोस ने सिंगर रिहाना को 'नैशनल हीरो' घोषित कियाबारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया ऐमॉर मॉटली ने कहा, आप एक हीरे की तरह चमकती रहें

बारबाडोसः कैरिबियाई देश बारबाडोस ने सोमवार की देर रात ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपने राष्ट्र के प्रमुख के रूप में त्याग दिया और खुद को एक नया गणतंत्र घोषित किया। इसके बाद राजधानी ब्रिजटाउन के चेम्बरलेन ब्रिज पर आधी रात को लोगों ने इसका जश्न मनाया।

इस गणतंत्र दिवस समारोह में बारबाडोस ने सिंगर रिहाना को 'नैशनल हीरो' घोषित किया। इस दौरान बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया ऐमॉर मॉटली ने कहा, "आप एक हीरे की तरह चमकती रहें और अपने कार्यों से अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करें। गौरतलब है कि रिहाना का जन्म सेंट माइकल (बारबाडोस) में हुआ था। इस दौरान हीरोज स्क्वेयर पर 21 तोपों की सलामी दी गई और बारबाडोस का राष्ट्रीय गान गाया गया।

बता दें बारबाडोस ने तकरीबन 400 पुराने अपने औपनिवेशिक संबंध को समाप्त कर दिया और देश में पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई। रिपोर्ट के मुताबिक इस कैरिबियाई द्वीप पर पहला अंग्रेजी जहाज 400 साल पहले पहुंचा था। 

बारबाडोस के एक गणतंत्र में तब्दील होने के अवसर पर आयोजित समारोह की शुरुआत सोमवार देर रात में हुई जिसमें ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स सहित कई नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया था। इस समारोह का आयोजन उस लोकप्रिय चौक पर हुआ जहां पिछले साल एक ब्रिटिश लॉर्ड की प्रतिमा हटायी गई थी। इस अवसर पर रात में जमकर आतिशबाजी की गई। पूरे द्वीप में स्क्रीन लगाई गई थी ताकि लोग उस घटना को देख सकें जिसमें कई कलाकारों के साथ एक ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। 

टॅग्स :रिहानाहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन