लाइव न्यूज़ :

सजा काटकर शिकागो जेल से बाहर निकला अमेरिकी रैपर, बदमाशों ने सिने और सिर में उतार दीं 64 गोलियां, हुई दर्दनाक मौत

By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2021 11:19 IST

पुलिस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार रात हुई गोलीबारी में 31 वर्षीय लोंड्रे सिल्वेस्टर की मौत हो गई। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बयान में कहा है कि सिलवेस्टर जेल से रिहाई के बाद घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेटीएस ड्रे नामक 31 वर्षीय अमेरिकी रैपर की शिकागो की जेल के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भून डालापुलिस के मुताबिक शिकागो में कुक काउंटी जेल से रिहा होने के बाद घात लगाकर हमलावर घात लगा कर बैठे थेरैपर के सिर और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में 64 गोलियां दागी गई हैं

केटीएस ड्रे यानी लौंड्रे सिलवेस्टर (Londre Sylvester) नामक 31 वर्षीय अमेरिकी रैपर की शिकागो की जेल से रिहाई के बाद अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। पुलिस के मुताबिक शिकागो में कुक काउंटी जेल से रिहा होने के बाद घात लगाकर बैठे हमलावरों ने रैपर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में 64 गोलियां दाग दीं।

पुलिस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार रात हुई गोलीबारी में 31 वर्षीय लोंड्रे सिल्वेस्टर की मौत हो गई। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बयान में कहा है कि सिलवेस्टर जेल से रिहाई के बाद घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी अलग-अलग वाहनों से उतरे बदमाशों ने सिलवेस्टर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। रैपर को सिर सहित शरीर के अलग-अलग हिस्सों में 64 गोलियां मारी गईं। 

पुलिस ने ये भी बताया कि सिलवेस्ट के साथ ही एक 61 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय महिला को गोलियां लगी हैं। जिनका इलाज अभी चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। शिकागो पुलिस हमला करने वालों की खोजबीन में लगी हुई है। हमला करने के बाद तुरंत वे फरार हो गए। ये हमला तब हुआ है जब शिकागों में गोलीबारी और अपराध की घटनाओं में काफी तेजी आई है। पुलिस के उच्चअधिकारी संबंधित मामलों पर अमेरिकी राष्ट्रीपति जो बाइडेन के साथ जल्द ही बैठक करने वाले हैं।

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन