लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी विश्व कप 2018: भारत की नजरें इतिहास रचने पर, जानिए वर्ल्ड कप से जुड़ी रोचक बातें

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 20, 2018 13:40 IST

Women's Hockey World Cup 2018: महिला विश्व कप के 14वें संस्करण का आयोजन 21 जुलाई से 05 अगस्त तक इंग्लैंड में होगा

Open in App

नई दिल्ली, 20 जुलाई: आठ  साल के लंबे अंतराल के बाद महिला हॉकी विश्व कप खेलने को तैयार भारतीय टीम की नजरें अपनी छाप छोड़ने पर होंगी। भारतीय महिला टीम आखिरी बार विश्व कप में 2010 में खेली थी और नौवें स्थान पर रही थी। लेकिन रानी रामपाल के नेतृत्व में पिछले दो साल के दौरान शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम से इस बार कहीं बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। 

लंदन में 21 जुलाई से 05 अगस्त तक आयोजित होने वाले 14वें महिला हॉकी विश्व कप में भाग ले रहीं 16 टीमों को चार पूलों में बांटा गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम पूल बी में इंग्लैंड, यूएसए और आयरलैंड के साथ है। कोच शोर्ड मारिन के प्रेरणादायी नेतृत्व में भारतीय टीम नॉक आउट की चुनौती को पार करते हुए नया इतिहास रचने की कोशिश करेगी। भारत का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1974 के पहले वर्ल्ड कप के दौरान रहा है, जिसमें वह चौथे स्थान पर रही थी। 

क्या है 1974 से शुरू हुए महिला विश्व कप हॉकी का इतिहास

महिला हॉकी विश्व कप का पहली बार आयोजन 1974 में किया गया था। इंटरनेशल फेडरेशन ऑफ हॉकी असोसिएशन के इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) के साथ विलय के बाद 1982  से इसका आयोजन FIH द्वारा किया जा रहा है। पहले वर्ल्ड कप में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। 1986 से इसका आयोजन हर चाल साल के अंतराल पर किया जा रहा है। 1974 और 1978 में सबसे कम 10 टीमों ने हिस्सा लिया। 2002 के वर्ल्ड कप में 16 टीमों ने हिस्सा लिया जबकि सात वर्ल्ड कप में 12 टीमों ने भाग लिया। 2018 में 16 टीमें भाग ले रही हैं और 2022 में इनकी संख्या बढ़ाकर 24 किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

पढ़ें: महिला हॉकी वर्ल्ड कप: आयोजकों ने की भारतीय तिरंगे से जुड़ी बड़ी गड़बड़ी, बाद में सुधारी भूल

अब तक नीदरलैंड्स ने जीते हैं सर्वाधिक 7 वर्ल्ड कप

अब तक हुए 13 महिला हॉकी विश्व कप में कुल चार टीमें ही विजेता बन पाई हैं। जिनमें से अकेले नीदलैंड्स ने ही 7 बार विश्व कप जीता है। इसके बाद अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी ने दो-दो बार विश्व कप जीते हैं। 2014 में खेले गए पिछले विश्व कप में नीदरलैंड्स ने फाइनल म में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराते हुए जीत हासिल की थी।

महिला विश्व कप 2018 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें:

आयोजन तारीखः 21 जुलाई से 05 अगस्त

आयोजन स्थल: लंदन, इंग्लैंड

कुल टीमें: 16

पूल ए- चीन, इटली, कोरिया, नीदरलैंड्स

पूल बी-इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, यूएसए

पूल सी-अर्जेंटीना, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन

पूल डी-ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, जापान, न्यूजीलैंड

भारतीय टीम का महिला हॉकी विश्व कप का कार्यक्रम:

21 जुलाई: भारत vs इंग्लैंड26 जुलाई: भारत vs आयरलैंड29 जुलाई: भारत vs यूएसए

महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: 

गोलकीपर: सविता (उप कप्तान), रजनी इतिमर्पू डिफेंडर: सुनीता लाकरा, दीप ग्रेस इक्का, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोखर मिडफील्डर: नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज, मोनिका, नेहा गोयल, नवजोत कौर, निक्की प्रधान फॉरवर्ड: रानी रामपाल (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, उदिता।

पढ़ें: महिला हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का ऐलान, रानी रामपाल के हाथ में कमान

महिला हॉकी विश्व कप के अब तक के विजेता

1974-नीदरलैंड्स1976-वेस्ट जर्मनी1978-नीदरलैंड्स1981-वेस्ट जर्मनी1983-नीदरलैंड्स1986-नीदरलैंड्स1990-नीदरलैंड्स1994-ऑस्ट्रेलिया1998-ऑस्ट्रेलिया2002-अर्जेंटीना2006-नीदरलैंड्स2010-अर्जेंटीना2014-नीदरलैंड्स2018*-

टॅग्स :महिला हॉकी वर्ल्ड कपहॉकी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

हॉकीTokyo Olympic: पिता के अंतिम संस्कार में नहीं गईं लेकिन अंतिम इच्छा के लिए लगाई जान, वंदना कटारिया ने भारत के लिए दागे सबसे ज्यादा गोल

अन्य खेलनाडा ने डोप टेस्ट में फेल होने पर हॉकी गोलकीपर आकाश चिटके पर दो और छह अन्य पर लगाया चार साल का बैन

हॉकीसुल्तान जोहोर कप: भारत की विजयी शुरुआत, मलेशिया को 2-1 से दी मात

हॉकीहॉकी टीम के कोच ने खिलाड़ियों से पूछा एशियाड में हार के पांच कारण, सेमीफाइनल में मलेशिया ने दी थी मात

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...