महिला हॉकी वर्ल्ड कप: आयोजकों ने की भारतीय तिरंगे से जुड़ी बड़ी गड़बड़ी, बाद में सुधारी भूल
By अभिषेक पाण्डेय | Published: July 20, 2018 11:34 AM2018-07-20T11:34:31+5:302018-07-20T11:36:40+5:30
Women's Hockey World Cup: महिला हॉकी वर्ल्ड कप के आयोजकों ने लंदन में प्रमोशनल इवेंट के दौरान की तिरंगे से जुड़ी बड़ी भूल
लंदन, 20 जुलाई: महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2018 का आयोजन 21 जुलाई से लंदन में होने जा रहा है। लेकिन इस वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले इसके आयोजकों ने भारतीय तिरंगे के साथ एक बड़ी गड़बड़ी कर दी। दरअसल, वर्ल्ड कप के लिए लंदन की टेम्स नदी के किनारे आयोजित किए गए एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान इस टूर्नामेंट में भाग ले रही भारत समेत सभी 16 टीमों के कप्तानों ने भाग लिया। इस इवेंट में फोटोशूट के दौरान सभी टीमों के कप्तान अपने-अपने देशों के झंडे के साथ खड़े नजर आए।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट के आयोजकों ने भारतीय झंडे के साथ बड़ी गलती कर दी और इस इवेंट में लगाए गए तिरंगे से अशोक चक्र गायब दिखा। अब तक ये नहीं पता चल पाया है कि भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों ने इस गलती की तरफ आयोजकों का ध्यान दिलाया या नहीं।
पढ़ें: महिला हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का ऐलान, रानी रामपाल के हाथ में कमान
Great morning interviewing this bunch by the #Thames in #London
— Hockey World News (@hockeyWrldNws) July 18, 2018
Stay tuned for the official photos from @Vitality_UK and the @FIH_Hockey#hockeyworldnews#hwnews#hockey#worldcup#HWC2018#Vitalitypic.twitter.com/iAQb7MGm8p
लेकिन बाद में एक इंग्लैंड हॉकी ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें तिरंगे में अशोक चक्र नजर आ रहा था।
16 nations. 16 captains. 1 Prize. The Vitality #HWC2018! 🏑🌍🏆 Read about the official launch here:https://t.co/v8dziPC6SZpic.twitter.com/Y0jTCRzL0N
— England Hockey (@EnglandHockey) July 19, 2018
भारतीय महिला टीम 1974 से शुरू हुए महिला हॉकी वर्ल्ड कप में सातवीं बार पहुंची हैं। अब तक उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पहले वर्ल्ड कप में चौथे स्थान पर रहना रहा है। रानी रामपाल के नेतृत्व में इस वर्ल्ड कप में खेल रही भारतीय टीम पूल बी में अपने अभियान की शुरुआत 21 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ करेगी और इसके बाद 26 जुलाई को आयरलैंड से और फिर 29 जुलाई को यूएसए से भिड़ेगी।