महिला हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का ऐलान, रानी रामपाल के हाथ में कमान

By भाषा | Published: June 29, 2018 02:27 PM2018-06-29T14:27:07+5:302018-06-29T14:29:29+5:30

Women’s Hockey World Cup: स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल को अगले महीने होने वाले महिला विश्व कप के लिए कप्तान बनाया गया है

Rani Rampal to lead India in women’s hockey World Cup | महिला हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का ऐलान, रानी रामपाल के हाथ में कमान

रानी रामपाल करेंगी महिला विश्व कप में भारत की अगुवाई

नई दिल्ली, 29 जून: फॉरवर्ड रानी रामपाल अगले महीने लंदन में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप में भारत की कप्तान होंगी। शुक्रवार को विश्व कप के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई।

लंदन में 21 जुलाई को शुरू हो रहे टूर्नामेंट में भारत मेजबान देश एवं दुनिया की दूसरी नंबर की टीम इंग्लैंड, सातवें नंबर की टीम अमेरिका और 16वीं रैंकिंग वाली टीम आयरलैंड के साथ ग्रुप बी में है। भारत विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर है।

जहां अनुभवी खिलाड़ी रानी टीम की कप्तान होंगी, गोलकीपर सविता उप कप्तान होंगी। वहीं विश्व कप की टीम में गोलकीपर रजनी इतिमर्पू वापसी कर रही हैं जिन्हें इससे पहले स्पेन टूर के लिए विश्राम दिया गया था।

14वें महिला विश्व कप हॉकी का आयोजन इंग्लैंड में 21 जुलाई से 5 अगस्त तक किया जाएगा। इसमें भारत और मेजबान इंग्लैंड समेत कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार-चार टीमों के पूल में बांटा गया है।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: 

गोलकीपर: सविता (उप कप्तान), रजनी इतिमर्पू 
डिफेंडर: सुनीता लाकरा, दीप ग्रेस इक्का, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोखर 
मिडफील्डर: नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज, मोनिका, नेहा गोयल, नवजोत कौर, निक्की प्रधान 
फॉरवर्ड: रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, उदिता।

Web Title: Rani Rampal to lead India in women’s hockey World Cup

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे