लाइव न्यूज़ :

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए साइकेट्रिस्ट रखने की बातों को कोच ने नकारा

By भाषा | Updated: September 7, 2018 21:39 IST

पुरुष टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने मनोचिकित्सक रखने के विचार को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस शब्द में ‘नकारात्मक झलक’ आती है।

Open in App

मुंबई, सात सितंबर। भारतीय हॉकी टीम की आखिरी क्षणों में गोल गंवाने की समस्या ने चिंताएं खड़ी कर दी हैं, लेकिन पुरुष टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने मनोचिकित्सक रखने के विचार को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस शब्द में ‘नकारात्मक झलक’ आती है। 

पुरुष टीम ने हाल में समाप्त हुए एशियाई खेलों में सेमीफाइनल में शूटआउट में मलेशिया से हारने के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत ने कांस्य पदक के प्ले आफ में पाकिस्तान को हराया था।

इससे टीम स्वर्ण पदक से तो चूकी ही, साथ ही 2020 ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करने का मौका भी गंवा बैठी। 

यह पूछने पर कि टीम को दबाव भरे हालात से निपटने के लिये पेशेवर मदद की जरूरत है तो हरेंद्र ने इससे इनकार किया। उन्होंने पूछा, ‘‘आपको मनोचिकित्सक की जरूरत क्यों है। ’’ 

उन्होंने टीम की जर्सी लांच करने के मौके पर कहा, ‘‘अगर आत्मविश्वास हासिल करना ही लक्ष्य है तो आप एक सामान्य व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं और उससे प्रेरणा ले सकते हैं। मनोचिकित्सक शब्द में नकारात्मक झलक आती है और खिलाड़ियों को लगता है कि वे कुछ चीज गलत कर रहे हैं जिसके लिये उन्हें मनोचिकित्सक की जरूरत है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वो शब्द नहीं पता। किसी भी टीम में सबसे बड़ा मनोचिकित्सक कोच होता है और आप खुद होते हैं। अगर मैं खुद को प्रेरित नहीं करूंगा तो कोई भी शब्द मुझे प्रेरित नहीं कर सकते। ’’ 

हरेंद्र ने कहा कि कोच का काम यह सुनिश्चित करना है कि खिलाड़ियों की भावनात्मक जरूरतें समझीं जायें और उनका निवारण किया जाये। 

उन्होंने कहा, ‘‘मनोचिकित्सक के पास जाने और उससे मदद लेने के बजाय इन चीजों पर ध्यान दिया जाये क्योंकि उसे टीम और खेल के बारे में कोई जानकारी नहीं है, और यह भी नहीं पता कि खिलाड़ी किस तरह बर्ताव करते हैं। ’’ 

भारतीय टीम की जर्सी चोटी के डिज़ाइनर नरेंद्र कुमार ने डिजाइन की है। इसे हॉकी के दिग्गजों अजीत पाल सिंह, अशोक कुमार, धनराज पिल्ले, दिलीप टिर्की, संदीप सिंह की उपस्थिति में हरेंद्र के साथ राष्ट्रीय पुरुष टीम ने प्रदर्शित किया। 

टॅग्स :हॉकीहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...