लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक हॉकी में कांस्य पदकः 6 माह से परिवार से दूर, गोलकीपर श्रीजेश की पत्नी मैच की आखिरी सीटी बजते ही भावुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2021 20:10 IST

Tokyo Olympics:  टीम के ज्यादातर खिलाड़ी हरियाणा और पंजाब के जहां इस जीत का खूब जश्न मना।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) परिसर में लगे शिविर में अभ्यास कर रहे थे।खिलाड़ियों का परिवार पलक पावड़े बिछाकर अपने नायकों का इंतजार कर रहा है।स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश की पत्नी मैच की आखिरी सीटी बजते ही भावुक हो गयी।

Tokyo Olympics: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को ओलंपिक हॉकी में कांस्य पदक जीत कर 41 साल के सूखे को खत्म कर इतिहास रच दिया जो खिलाड़ियों के पिछले 10 वर्षों की कड़ी मेहनत और उनके परिवार के त्याग के कारण संभव हुआ।

कोरोना वायरस महामारी के कारण भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी तोक्यो ओलंपिक शुरु होने से छह महीने पहले से बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) परिसर में लगे शिविर में अभ्यास कर रहे थे। इन छह महीनों के दौरान वे सिर्फ वीडियो कॉल के माध्यम से परिवार को देख पाते थे। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद खिलाड़ियों का परिवार पलक पावड़े बिछाकर अपने नायकों का इंतजार कर रहा है।

स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश की पत्नी मैच की आखिरी सीटी बजते ही भावुक हो गयी। श्रीजेश ने आखिरी लमहों में पेनल्टी कार्नर का बचाव कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। केरल के कोच्चि से उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे जीवन का सबसे खुशी का पल है। हम पिछले छह महीने से उनसे नहीं मिल सके है। मैं बस उसे देखना चाहती हूं। (यह) ओलंपिक उनका सबसे बड़ा सपना था।

इस कोविड-19 महामारी ने जीवन को अप्रत्याशित तरीके से बदल दिया, वह घर नहीं आ पाए। लेकिन वह समय का सदुपयोग बहुत ही समझदारी से करने में कामयाब रहे। उनके लौटने पर मैं पिकनिक पर जाना चाहती हूँ।’’ टीम के ज्यादातर खिलाड़ी हरियाणा और पंजाब के जहां इस जीत का खूब जश्न मना।

कप्तान मनप्रीत सिंह मां मंजीत कौर ने कहा कि उनके बेटे ने पहले ही फोन कर कहा था कि ‘टीम पदक के साथ लौटेगी।’ अमृतसर जिले में गुरजंत सिंह और शमशेर सिंह का परिवार भी पदक पक्का होने के बाद खुशी से झूम उठा। गोल करने वालों में शामिल रुपिंदर पाल सिंह की मां ने कहा कि सेमीफाइनल में बेल्जियम से हारने के बाद वे थोड़ा निराश थे।

अब वे फरीदकोट में अपने बेटे के भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के रहने वाले विवेक सागर प्रसाद का भी उनके गृहनगर में बेसब्री से इंतजार है। उनके भाई विद्यासागर ने कहा, ‘‘अगर यह अभी नहीं होता, तो (शायद) हमें पदक पाने के लिए 41 साल और इंतजार करना पड़ता। श्रीजेश को सलाम, जिन्होंने उस दबाव की स्थिति में, हमें खुश होने का मौका दिया। हमारी आंखों में खुशी के आंसू थे।’’ 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020जापानकेरलहरियाणापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...