लाइव न्यूज़ :

सुल्तान जोहोर कप: आखिरी लीग मैच में ब्रिटेन से हार के बावजूद भारत फाइनल में

By भाषा | Updated: October 12, 2018 18:52 IST

मनदीप मोर की अगुवाई में भारतीयों ने आक्रामक शुरूआत की और पांचवें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर बनाये।

Open in App

जोहोर बारू (मलेशिया), 12 अक्टूबर: फाइनल में पहले ही जगह बना चुकी भारतीय जूनियर पुरूष हाकी टीम को सुल्तान जोहोर कप में आखिरी लीग मैच में ब्रिटेन ने 3-2 से हरा दिया जो इस टूर्नामेंट में भारत की पहली हार रही।

टूर्नामेंट में लगातार चार जीत दर्ज कर चुकी भारतीय टीम 12 अंक लेकर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है जिसके पांच मैचों में 10 अंक हैं।  मनदीप मोर की अगुवाई में भारतीयों ने आक्रामक शुरूआत की और पांचवें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर बनाये। विष्णुकांत सिंह ने दूसरे प्रयास में गोल दागा। अगले मिनट ब्रिटेन के लिये कैमरून गोल्डन ने बराबरी का गोल दागा।

दूसरे क्वॉर्टर में भी भारत का दबदबा रहा और शिलानंद लाकड़ा ने 20वें मिनट में गोल करके भारत को 2-1 से बढत दिला दी। तीसरे क्वॉर्टर में ब्रिटेन ने दबाव बनाना शुरू किया। भारत ने दो पेनल्टी कार्नर गंवाये। स्टुअर्ट रूशमेरे ने 39वें मिनट में ब्रिटेन के लिये बराबरी का गोल किया। 

ब्रिटेन ने 51वें मिनट में कप्तान एडवर्ड की के गोल के दम पर बढत बनाई और भारत को बराबरी का गोल नहीं करने दिया। फाइनल शनिवार को कल खेला जायेगा।

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...