लाइव न्यूज़ :

गुरजीत कौर ने दागा गोल, स्पेन के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने खेला ड्रॉ

By भाषा | Updated: January 28, 2019 11:43 IST

पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे क्वार्टर में भारत को पहला पेनल्टी कार्नर मिला जिसे स्पेन के गोलकीपर ने बचा लिया। हाफटाइम तक दोनों टीमों गोलरहित बराबरी पर थी लेकिन तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला और...

Open in App

भारतीय महिला हॉकी ने पहला मुकाबला करीबी अंतर से हारने के बाद दूसरे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच में स्पेन से 1-1 से ड्रॉ खेला। गुरजीत कौर ने भारत के लिये 43वें मिनट में गोल दागा लेकिन मेजबान टीम के लिये छह मिनट बाद मारिया टोस्ट ने बराबरी का गोल कर दिया। पहले मैच में स्पेन ने भारत को 3-2 से हराया था लेकिन इस मैच में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा। 

पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे क्वार्टर में भारत को पहला पेनल्टी कार्नर मिला जिसे स्पेन के गोलकीपर ने बचा लिया। हाफटाइम तक दोनों टीमों गोलरहित बराबरी पर थी लेकिन तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारतीय गोलकीपर ने उसे बचा लिया। इसके बाद भारत ने हमले तेज करते हुए पेनल्टी कार्नर बनाया जिस पर ड्रैग फ्लिकर गुरजीत ने गोल दागा।

भारत की बढत ज्यादा देर कायम नहीं रही और स्पेन ने 49वें मिनट में बेहतरीन फील्ड गोल के दम पर वापसी की। आखिरी क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। भारतीय टीम तीसरा मैच मंगलवार (29 जनवरी) को खेलेगी। 

टॅग्स :हॉकी इंडियाहॉकी वर्ल्ड कपइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...