लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: खेल के मैदान पर एक बार फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, टीम इंडिया का पलड़ा भारी

By सुमित राय | Updated: April 6, 2018 18:01 IST

भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शनिवार को सुबह 10 बजे से खेला जाना है।

Open in App

गोल्ड कोस्ट, 6 अप्रैल। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें ब्लॉकबस्टर मुकाबले में जब एक दूसरे के आमने सामने होंगी तो दर्शकों को बेहतरीन नजारा देखने को मिलेगा। भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच हॉकी का मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शनिवार को सुबह 10 बजे से खेला जाना है।

ग्रुप में भारत-पाक के साथ हैं ये टीमें

हॉकी के मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप में इंग्लैंड, वेल्स और मलेशिया के साथ ग्रुप मिला है। भारत और इंग्लैंड इस ग्रुप से प्रबल दावेदार हैं और भारत पहले ही मैच में पाकिस्तान को हराकर मनोबल बढ़ाना चाहेगा।

पाकिस्तान के ऊपर भारत का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच राष्ट्रमंडल खेलों में आखिरी मुकाबला 2010 में दिल्ली में हुआ था, जो यादगार साबित हुआ था। भारत ने उस मैच में सात और पाकिस्तान ने सिर्फ चार गोल दागे थे। पाकिस्तान ने 2006 मेलबर्न खेलों में भारत को मात दी थी। दोनों टीमें पिछले साल एशिया कप में भिड़ी थी, जिसमें भारत विजयी रहा था।

भारत के पूर्व कोच के हाथ पाक टीम की कोचिंग

दो बार की रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी शोर्ड मारिन के हाथों में है। दूसरी ओर भारत के पूर्व कोच रहे रोलेंट ओल्टमेंस अब पाकिस्तान के कोच हैं, जिन्हें भारतीय हॉकी की समझ होने का फायदा मिल सकता है।

पाकिस्तान के लिए ओल्टमेंस पिछले महीने कोच बनकर आए हैं, जिससे पहले टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। पाकिस्तानी टीम एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया में चार देशों के टूर्नामेंट में हार गई।

दोनों टीमों के लिए गर्मी बन सकती है परेशानी

ऑस्ट्रेलिया के समय के अनुसार यह मैच दोपहर ढाई बजे खेला जाना है, इस कारण दोनों टीमों के लिए गर्मी परेशान का सबब बन सकती है। एशियाई दिग्गजों के इस मुकाबले में तनाव से ज्यादा मारिन को चिंता गोल्ड कोस्ट के तापमान को लेकर है। भारतीय कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि यहां बहुत गर्मी है और दोपहर ढाई बजे तो करीब 28-29 डिग्री तापमान रहेगा। इन हालात में खेलना बहुत मुश्किल है लिहाजा हमें संयम के साथ खेलने की जरूरत है।

भारतीय टीम के ये खिलाड़ी कर सकते हैं कमाल

भारत के पास रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और वरुण कुमार के रूप में चार पेनल्टी कार्नर विशेषज्ञ हैं। कप्तान मनप्रीत सिंह मिडफील्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि एसवी सुनील और गुरजंत सिंह पर आक्रमण की जिम्मेदारी रहेगी। गोलकीपिंग का जिम्मा अनुभवी पी आर श्रीजेश पर रहेगा। (एजेंसी से इनपुट)

कॉमनवेल्थ गेम्स की अन्य खेलों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सभारतीय हॉकी टीमभारत vs पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

क्रिकेटविवादों के बीच मिली इस जीत के खास हैं मायने 

क्रिकेटIND vs PAK: सूर्यकुमार यादव का पाकिस्तानी पत्रकार को मुंहतोड़ जवाब, देखें वीडियो

क्रिकेटIND vs PAK Asia Cup Final 2025: भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से पहले दुबई पुलिस ने की सख्ती, इन नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा बड़ा जुर्माना

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...