लाइव न्यूज़ :

चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी: भारत की नजरें खिताब पर, पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ंत

By भाषा | Updated: June 22, 2018 17:19 IST

Champions Trophy Hockey: भारतीय हॉकी टीम अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी

Open in App

ब्रेडा, 22 जून। राष्ट्रमंडल खेलों में खराब प्रदर्शन की निराशा को पीछे छोड़कर भारतीय हॉकी टीम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम करने के इरादे से शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। 

एशियाई चैंपियन भारत ने 36 बार में अभी तक एक भी चैंपियंस ट्रॉफी नहीं जीती है और इस बार टूर्नामेंट के आखिरी सत्र में यह उपलब्धि हासिल करना चाहेगा।  भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में रहा जब ऑस्ट्रेलिया से शूटआउट में हारकर उसने रजत पदक जीता था। 

आठ बार की ओलंपिक चैंपियन भारतीय टीम राष्ट्रमंडल खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चौथे स्थान पर रही। इसके बाद नीदरलैंड के शोर्ड मारिन की जगह हरेंद्र सिंह को पुरुष टीम का कोच बनाया गया जबकि मारिन महिला टीम की कोचिंग के लिए लौट गए।

चैंपियंस ट्रॉफी में दुनिया की शीर्ष छह टीमें खेलती हैं और इस बार ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना, दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, मेजबान नीदरलैंड, भारत और पाकिस्तान खेल रहे हैं।

भारत को शनिवार को पाकिस्तान से खेलना है इसके बाद अर्जेंटीना (24 जून), ऑस्ट्रेलिया (27जून), बेल्जियम (28 जून) और नीदरलैंड (30 जून) से मुकाबले होंगे। भारत विश्व रैंकिंग में छठे और पाकिस्तान 13वें स्थान पर है लेकिन आमने-सामने के मुकाबलों में दोनों का रिकॉर्ड बराबर है। पिछले कुछ अर्से के नतीजों के आधार पर हालांकि भारत का पलड़ा भारी होगा। 

भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्राफी 2016 के फाइनल में पाकिस्तान को हराया जिसके बाद लंदन में 2017 हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में उसे मात दी और ढाका में एशिया कप में उसे हराकर दस साल बाद खिताब जीता। 

भारत के पूर्व कोच और हाई परफार्मेंस मैनेजर रोलैंट ओल्टमेंस के मार्गदर्शन में पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को ड्रॉ पर रोका। तीसरी बार सीनियर टीम के कोच बने हरेंद्र की एशियाई खेलों और विश्व कप से पहले यह असल चुनौती होगी। उन्होंने कहा, 'जीत के साथ आगाज करना जरूरी है क्योंकि इससे लय तय होती है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले जज्बात पर काबू रखना होगा। हम उससे दूसरी टीमों की तरह ही खेलेंगे।' 

गोल्ड कोस्ट में भारत ने सरदार सिंह जैसे सीनियरों को बाहर करके युवाओं को मौका दिया था लेकिन हरेंद्र कोई प्रयोग करने के मूड में नहीं है और राष्ट्रीय शिविर में प्रदर्शन के आधार पर टीम चुनी है। गोलकीपर पी आर श्रीजेश कप्तान होंगे जबकि एस वी सुनील और सरदार की टीम में वापसी हुई है।

पाकिस्तान तीन बार (1978, 1980 और 1994) चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है लेकिन हर बार अपनी धरती पर ही खिताब जीता है। पाकिस्तान के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। कप्तान मोहम्मद रिजवान सीनियर 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। शफकत रसूल ने 190 मैच खेले हैं।

टॅग्स :हॉकीभारत vs पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia vs Pakistan T20 World Cup 2026: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच, ऐसे दिखेगा लाइव टेलीकास्ट

क्रिकेटIND vs PAK, T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग में कौन-कौन? संजू सैमसन बाहर, अभिषेक शर्मा को एंट्री; जानें कुलदीप यादव का क्या होगा?

क्रिकेटभारत-पाकिस्तान के मैच से पहले आसमान छूने लगा हवाई किराया, 100000 रुपये से ज्यादा का होगा खर्चा, जानें

क्रिकेटपाकिस्तान के भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

क्रिकेटभारत बनाम पाकिस्तान मैच विवाद में पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर की एंट्री! जानें पूरा मामला

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...