लाइव न्यूज़ :

ध्यानचंद के महान हॉकी खिलाड़ी बेटे की कहानी, 'करिश्माई गोल' से भारत को जिताया था एकमात्र हॉकी वर्ल्ड कप

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 29, 2018 07:44 IST

Ashok Kumar: महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार के एकमात्र गोल की बदौलत भारत ने 1975 वर्ल्ड में भारत को जीत दिलाई थी

Open in App

मेजर ध्यानचंद के 1936 में बर्लिन ओलंपिक में दिखाए गए करिश्माई खेल के करीब 40 साल बाद 1975 का वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में शामिल एक खिलाड़ी के गेंद पर कमाल के नियंत्रण की हर तरफ चर्चा हो रही थी। इस खिलाड़ी का नाम था अशोक कुमार जो मेजर ध्यानचंद के बेटे और भारत के महान हॉकी खिलाड़ियों में से एक थे। 

अशोक कुमार को न सिर्फ मेजर ध्यानचंद का बेटा होने की वजह से जाना जाता है बल्कि वह खुद भी भारत के सबसे बेहतरीन हॉकी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। 1975 के वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दागे गए उनके विजयी गोल के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

1975 वर्ल्ड कप जीत के हीरो रहे अशोक कुमार

वैसे तो अशोक कुमार भारत के लिए चार वर्ल्ड कप खेले लेकिन उन्हें जिस वर्ल्ड कप के लिए हमेशा याद रखा जाएगा वह है 1975 का वर्ल्ड कप। अशोक कुमार ने भारत के लिए पहला वर्ल्ड कप 1971 में खेला जिसमें भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं 1973 के एम्सटडर्म ओलंपिक में भारत ने सिल्वर मेडल जीता था। लेकिन 1975 के वर्ल्ड कप फाइनल में जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर था तो अशोक कुमार ने विजयी गोल दागते हुए भारत को पहली बार वर्ल्ड कप विजेता बना दिया। 

सुरजीत सिंह के पास पर अशोक कुमार ने गोल करने की कोशिश की लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकराकर वापस आ गई लेकिन अशोक कुमार ने पलक झपकते हुए तुरंत ही दूसरी कोशिश में गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया और भारत को यादगार जीत दिला दी। 1975 की वर्ल्ड कप जीत के बाद अशोक कुमार 1978 में अर्जेंटीना में हुए वर्ल्ड कप में आखिरी बार भारत के लिए खेले लेकिन उसमें भारतीय टीम छठे स्थान पर रही।

अशोक कुमार भारत के लिए तीन एशियन गेम्स (1970, 1974 और 1978) में खेले और तीनों में ही भारत ने सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा वह दो ओलंपिक खेलों में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। उनकी मौजदूगी में भारत ने 1972 के म्युनिख ओलंपिक का ब्रॉन्ज मेडल जीता, हालांकि 1976 के मॉन्ट्रियल ओलंपिक में भारतीय टीम छठे स्थान पर रही। उनके पिता ध्यानचंद ने उन्हें पहली बार खेलते हुए 1974 में देखा जब वह ऑल एशियन स्टार टीम की तरफ से खेल रहे थे।

अशोक कुमार का जन्म 1 जून 1950 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। वह भारत में मोहन बागान और इंडियन एयरलाइंस की तरफ से खेले। हॉकी में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें 1974 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया।

गेंद पर नियंत्रण की अद्भुत क्षमता के लिए अशोक कुमार को भारत के सबसे महान हॉकी खिलाड़ी के तौर पर हमेशा याद रखा जाएगा।

टॅग्स :मेजर ध्यानचंदहॉकी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKhel Ratna 2025: इस वर्ष किसी क्रिकेटर को पुरस्कार नहीं?, जानिए खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार विजेता को क्या मिलेगा, नकद राशि में क्या...

भारतMajor Dhyan Chand Khel Ratna award: मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार?, 32 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार, देखें

अन्य खेलArjuna Award: शमी सहित 16 अन्य खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अर्जुन पुरस्कार, देखें वीडियो

अन्य खेलAsian Para Games: विजेता खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, दिए टिप्स, देखें वीडियो

विश्वआज ही के दिन भोपाल में जहरीली गैस के रिसाव से हजारों लोगों की हुई थी मौत, जानिए आज की तारीख की महत्वपूर्ण घटनाएं

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...