लाइव न्यूज़ :

Zika virus: मुंबई में रहने वाले 79 वर्षीय बुजुर्ग जीका वायरस से संक्रमित, बीएमसी ने कहा-पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2023 21:24 IST

Zika virus: बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि लोग घबराएं नहीं, क्योंकि जीका संक्रमण "स्वयं ठीक होने वाली बीमारी" है।

Open in App
ठळक मुद्देबृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। संक्रमित 80 फीसदी लोगों कोई लक्षण नहीं होता है।ज़ीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छरों द्वारा फैलता है जिनके कारण डेंगू और चिकुगुनिया भी होता है।

मुंबईः मुंबई में रहने वाले 79 वर्षीय एक बुजुर्ग शख्स जीका वायरस से संक्रमित हो गए थे, हालांकि अब वह पूरी तरह से इससे उबर चुके हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि लोग घबराएं नहीं, क्योंकि जीका संक्रमण "स्वयं ठीक होने वाली बीमारी" है।

उसने कहा कि पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने पुष्टि की है कि उपनगर चेंबूर में रहने वाले शख्स जीका वायरस से संक्रमित थे। विज्ञप्ति के मुताबिक, उनमें 19 जुलाई 2023 को बुखार, नाक बंद होना और खांसी जैसे लक्षण दिखे और उन्होंने निजी तौर पर प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर से लक्षणों का उपचार लिया।

उसमें कहा गया है कि मरीज को ठीक होने पर दो अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मरीज की 20 साल पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी और उन्हें मधुमेह, रक्तचाप समेत अन्य बीमारियां भी हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘जीका वायरस से संक्रमित खुद ही ठीक हो जाती है और इससे संक्रमित 80 फीसदी लोगों कोई लक्षण नहीं होता है।”

बीएमसी ने कहा कि मरीज़ के घर के आसपास स्थित घरों में सर्वेक्षण किया गया लेकिन इसका कोई और मामला नहीं मिला। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ज़ीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छरों द्वारा फैलता है जिनके कारण डेंगू और चिकुगुनिया भी होता है।

टॅग्स :जीका वायरसमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम