लाइव न्यूज़ :

शराब छोड़ने से छूट सकती है धूम्रपान की आदत : अध्ययन

By भाषा | Updated: January 2, 2019 07:45 IST

सिगरेट छोड़ने के एक दिन बाद ही हार्ट अटैक का खतरा लगभग 10 फीसदी और कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा 70 से फीसदी कम हो जाता है। ब्लड फ्लो बढ़ने से बॉडी से टोक्सिन बाहर निकलने का प्रवाह धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

Open in App

अगर धूम्रपान की आदत छोड़ना इस बार आपके नए साल का संकल्प है तो आपको शराब की आदत भी छोड़नी पड़ेगी। एक नए अध्ययन के अनुसार, धूम्रपान छोड़ने की कोशिश कर रहे अत्यधिक शराब पीने वाले लोग यह पाएंगे कि कम शराब पीने से उन्हें रोज धूम्रपान करने की आदत छोड़ने में भी मदद मिल सकती है। यह अध्ययन पत्रिका निकोटिन एंड टोबैको रिसर्च में प्रकाशित हुआ है। अत्यधिक शराब पीने वाले लोग अगर अपनी इस आदत पर नियंत्रण पा लेते हैं तो उनकी निकोटिन मेटाबोलाइट दर कम होती है। पहले के शोध से भी यह पता चला है कि अत्यधिक निकोटिन मेटाबोलिज्म दर वाले लोग अधिक धूम्रपान करते हैं और उन्हें यह आदत छोड़ने में भी काफी मुश्किल होती है।

अमेरिका में ओरेगोन स्टेट यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर सारा डर्मोडी ने बताया कि कम शराब पीने से किसी व्यक्ति की निकोटिन मेटाबोलिज्म दर कम होना उसे धूम्रपान छोड़ने में मदद कर सकती है जो कि एक मुश्किल काम है। 

सिगरेट छोड़ने के मिनटों बाद ही शरीर में आते हैं ये बड़े बदलाव:

1) 20 मिनट बाद हार्ट रेट हो जाती है नॉर्मल

जब आप स्मोक करते हैं, तो आपका हार्ट पम्प ब्लड तेज हो जाता है जिससे हार्ट रेट बढ़ जाती है। हालांकि जब आप स्मोकिंग बंद कर देते हैं, तो 20 मिनट बाद आपकी हार्ट रेट नॉर्मल हो जाती है।  

2) 60 मिनट बाद ब्लड प्रेशर हो जाता है नॉर्मल

स्मोकिंग छोड़ने के एक घंटे बाद हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर नॉर्मल लेवल हो जाता है। इस दौरान उंगलियों में सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है। इस क्षण आपको चिंता, तनाव और हताशा महसूस हो सकती है।

3) 12 घंटे बाद ब्लड में बढ़ जाता है ऑक्सीजन लेवल

इस दौरान ब्लड में कार्बन मोनोऑक्साइड का लेवल गिर जाता है जोकि स्मोकिंग करने से बॉडी में जमा होता है। धीरे-धीरे रक्त में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ जाता है। यह सतर्कता बढ़ने का कारण बनता है।

4) एक दिन में हार्ट डिजीज का खतरा 70 फीसदी कम

सिगरेट छोड़ने के एक दिन बाद ही हार्ट अटैक का खतरा लगभग 10 फीसदी और कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा 70 से फीसदी कम हो जाता है। ब्लड फ्लो बढ़ने से बॉडी से टोक्सिन बाहर निकलने का प्रवाह धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। यानि आपके स्वास्थ्य में सुधार होने लगता है।

यह भी पढ़ें: नए साल में सेहत और खुशी पाना है आपका लक्ष्य तो छोड़ दें ये 7 बुरी आदतें

5) दो दिन में बढ़ने लगती है खाने की लालसा

स्मोकिंग छोड़ने के दो दिन बाद आपको स्मेल और टेस्ट के प्रति सेंसिटिविटी बढ़ना महसूस हो सकता है। इसका परिणाम यह होता है कि खाने के प्रति आपकी लालसा बढ़ जाती है। इसलिए आपका सब कुछ खाने का मन करता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब