लाइव न्यूज़ :

मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए करें ये 5 योगासन

By उस्मान | Updated: April 12, 2021 17:25 IST

शारीरिक थकान को दूर करके ऊर्जा देता है योग

Open in App
ठळक मुद्देशारीरिक थकान को दूर करके ऊर्जा देता है योग बॉडी पेन के लिए परफेक्ट हैं योगासनआप घर पर ही कर सकते हैं ये आसान योगासन

घुटनों, कंधों, कमर, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द होना आम समस्या बन गई है। दरअसल लोगों का लाइफस्टाइल ही ऐसा बन गया है जिसकी वजह से अधिकतर लोग ऐसी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं, खासकर डेस्क जॉब करने वाले।

अगर आपको इन समस्याओं से राहत पाकर अपने शरीर को फिट रखना है, तो आपको योगासन का सहारा लेना चाहिए। योग शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। छोटे बच्चों से लेकर बुज़ुर्गो के लिए योग काफी आसान और फायदेमंद साबित होता है। चलिए कुछ काम के योगासन के बारे में जानते हैं।

ताड़ासन योग

यह एक आसान योग मुद्रा है। इससे शरीर ताड़ के पेड़ के समान हो जाती है। यह आपके शरीर के ढांचे को    सुधारने में मदद करता है। ताड़ासन योग करने कुछ फायदे जैसे

- यह आसन जांघों ,एड़ियों,भुजाएँ को मजबुत रखता है और मांसपेशियो में खिंचाव बनाए रखने में मदद करता है। - ताड़ासन योग करने से आपका पाचनतंत्र बिलकुल दुरुस्त बना रहता है। शरीर सस्वस्थ तभी होगा जब पाचनतंत्र सही   होगा । - आजकल के रहन सहन ऐसा है की टेंशन, डिप्रेशन और तनाव बना रहता है। ताड़ासन योग के जरिए तनाव और टेंशन   से आराम मिलेगा । - ताड़ासन योग के जरिए आपको शरीर मे ऊर्जा महसूस होगा । काम में भी मन लगा रहेगा साथ ही थकान भी नहीं   होगी।

 उत्तानासन योग

उत्तानासन योग के आपने ही फायदे है इस आसन को करने के लिए मैट पर खड़े हो जाएं उसके बाद अपने हाथ अपने  शरीर के साइड में रखें। साँस छोड़ते हुए कूल्हे के जोड़ों से झुकें , फीर आप अपनी पीठ को सीधा रखे कूल्हे के जोड़ों से  वापिस उपर आयें। ध्यान रखे की खाली पेट ना करे। उत्तानासन योग करने के भी कुछ अलग फायदे है- इस आसन को करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक बना रहता है। - सुंदर त्वचा में निखार लाने में मदद करता है। - जांघों और घुटनों को मज़बूत रखने साहयता करता है। - इस आसन को करने से नींद भी अच्छी आती है।

बाधा कोणासन

यह आसन हाथ, पैर, जोड़ों और कमर के लिए एक बहुत ही अच्छा आसान है। यह शरीर के उन जगहों पर काम करता  है जहाँ अक्सर दर्द की शिकायत रहती है। कमर के साथ साथ यह मासिक धर्म मे होने वाली असुविधा में भी राहत पहुँचाता है।

बाधा कोणासन के फायदे - जांघो ओर घुटनो को मजबूती प्रदान करता है।- पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। - तनाव और थकान को कम करता है। पुराने से पुराने कमर दर्द में फ़ायदेमंद है।

शवासन योग 

शवासन आसन तनाव दूर करने के लिए सबसे फायदेमंद है। शवासन में बस पीठ के बल लेट होता है और आंखों को बंद करने के बाद हल्की-हल्की सांस लें ध्यान कोई हलचल नहीं हो।

शवासन के फायदे - मेडिटेशन के लिए काफी आच्छा जिसके चलते आप तनाव महसुस नहीं करते है। - ब्लड प्रेशर को कंट्रोल मे रखने में मदद करता है। - पोजीटिव एनर्जी बढ़ाने में साबयता करता है।  

भुजंगासन योग

कमर की मांसपेशियों को थोड़ा सा स्ट्रेच करे बिल्कुल एक नाग सांप की मुद्रा में,इससे आपके कमर और उसके निचले हिस्से को मजबूती मिलेगी। ध्यान रखें कि इस आसन को करते समय अपने कंधों को ढीला छोड़े और पीछे की तरफ झुकें ताकि कोई चोट ना लगे।

भुजंगासन के फायदे - कमर में होने वाली अकड़न से राहत मिलती है। - शरीर में लचीलापन आता है, मूड ठीक रहता है। - रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है और साइटिका के दर्द से भी राहत मिलती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सयोगफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब