लाइव न्यूज़ :

128 साल की दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला ने बताया लंबा जीवन जीने का राज़

By उस्मान | Updated: May 18, 2018 12:15 IST

कोकू के अनुसार, लोग लंबा जीवन जीने के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी और बेहतर खानेपीने पर ज्यादा ध्यान देते हैं लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं इतने लंबे समय तक कैसे जीवित हूं।

Open in App

चेचेन्या में रहने वाली कोकू इस्तामबुलोवा नामक महिला दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला हैं।उनकी उम्र 128 साल है और वो अगले महीने अपना 129 वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस महिला का जन्म 1 जून 1889 को हुआ था। कोकू के अनुसार, लोग लंबा जीवन जीने के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी और बेहतर खानेपीने पर ज्यादा ध्यान देते हैं लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं इतने लंबे समय तक कैसे जीवित हूं। चलिए जानते हैं उनके लंबे जीवन का क्या राज़ है।  

मांस नहीं केवल दूध से है प्यार

डेली मेल के अनुसार, इस महिला ने अपने जीवन में आज तक एक भी खुशी का दिन नहीं देखा है और उन्हें नहीं पता है कि उन्होंने इतना लंबा जीवन कैसे जिया। कोकू को मांस खाना पसंद नहीं है। हालांकि उन्हें दूध अच्छा लगता है और वो नियमित रूप से दूध का सेवन करती हैं। वो मानती हैं कि यह भगवान की इच्छा है कि वो अगले महीने जीवन के 129 बसंत देखने के लिए जीवित रहेंगी। 

गार्डनिंग से है प्यार

यह पूछे जाने पर कि वो इतने लंबे समय तक कैसे जीवित हैं, उन्होंने कहा कि यह भगवान कि इच्छा है। इसके लिए मैंने कुछ नहीं किया है। मैंने देखा है कि जो लोग लंबा जीवन जीते हैं, वो स्पोर्ट्स, फिजिकल एक्टिविटी और खानेपीने पर बहुत ध्यान देते हैं और अपने आपको फिट रखते हैं। लेकिन मैंने अपने जीवन में एक भी खुशी का दिन नहीं देखा है। मैंने हमेशा कठिन परिश्रम किया है। मैं हमेशा से गार्डनिंग करती हूं।

रमजान के दिनों हेल्दी और फिट रहने के 5 तरीके 

खानेपीने और चलने में हैं सक्षम

उम्र के इस पड़ाव पर कोकू फिट हैं, खानेपीने और चलने में सक्षम हैं। हालांकि उन्हें देखने में परेशानी होती है। अपने जीवनकाल में उन्होंने अपने कई बच्चों को खो दिया है।

(फोटो- डेली मेल)  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब