लाइव न्यूज़ :

जानिए क्या है वर्ल्ड हेल्थ डे मनाने के उद्देश्य और 2018 की थीम

By मेघना वर्मा | Updated: April 6, 2018 15:56 IST

दुनियाभर में लोग पोलियो, खून की कमी, अंधापन, लेप्रोसी, टीबी, मलेरिया और एड्स जैसी खतरनाक बीमारियों से पीड़ित हैं। इस दिवस को मनाने के प्रमुख उद्देश्य दुनियाभर के लोगों के स्वास्थ्य के स्तर को ऊंचा उठाना है।

Open in App

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस यानी वर्ल्ड हेल्थ डे मनाता है। इस डे को पूरे वर्ल्ड में सेलिब्रेट किया जाता है। इसका उद्देश्य दुनियाभर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा सरकारों को स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करना भी है। हर साल इस डे की थीम अलग-अलग होती है। पिछले साल इसकी थीम डिप्रेशन थी। इस साल वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम 'यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज' है। 

वर्ल्ड हेल्थ डे का मकसद

दुनियाभर में लोग पोलियो, खून की कमी, अंधापन, लेप्रोसी, टीबी, मलेरिया और एड्स जैसी खतरनाक बीमारियों से पीड़ित हैं। इस दिवस को मनाने के प्रमुख उद्देश्य दुनियाभर के लोगों के स्वास्थ्य के स्तर को ऊंचा उठाना है। हर इंसान का स्वास्थ्य अच्छा हो और बीमार होने पर हर व्यक्ति को अच्छे प्रकार के इलाज की अच्छी सुविधा मिल सके। इसके अलावा समाज को बीमारियों के प्रति जागरूक बनाया जाए और उनको स्वस्थ वातावरण बना कर स्वस्थ रहना सिखाया जाए।

वर्ल्ड हेल्थ डे 2018 की थीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) है। डब्ल्यूएचओ इस साल 70वां दिवस मना रहा है। यूएचसी का मतलब है कि सभी लोगों और समुदायों को वित्तीय कठिनाइयों का सामना किए बिना स्वास्थ्य सेवाएं मिले। यूएचसी  हर किसी को इन सेवाओं तक पहुंचने में सक्षम बनाता है और यह सुनिश्चित करता है कि इन सेवाओं की गुणवत्ता उन लोगों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए पर्याप्त है।

यह भी पढ़ें: दादी मां के इन नुस्खों को अजमाने के बाद भूल जाएंगे डॉक्टरों के चक्कर लगाना

साल 1950 से हुई शुरुआत

डबल्यूएचओ के द्वारा जेनेवा में वर्ष 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा रखी गयी जहां 7 अप्रैल को वार्षिक तौर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिए फैसला किया गया था। विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में वर्ष 1950 में पूरे विश्व में इसे पहली बार मनाया गया था। डबल्यूएचओ के द्वारा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के खास विषय पर आधारित कार्यक्रम इसमें आयोजित होते हैं।

टॅग्स :विश्व स्वास्थ्य दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld Health Day 2023: अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए इन फूड आइटम्स का करें सेवन

भारतब्लॉग: गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की दरकार

स्वास्थ्यWorld Health Day: जीवनशैली से जुड़ी कम से कम 25 बीमारियों से बचाव कर सकते हैं ये 5 काम

विश्वकोरोना संकट पर WHO की भूमिका की होगी जांच! भारत समेत 62 देश आए एक साथ, आज अहम बैठक

स्वास्थ्यWeight Loss: लॉकडाउन में मोटापा कम करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज, शरीर रहेगा फिट और स्वस्थ

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत