World Health Day: जीवनशैली से जुड़ी कम से कम 25 बीमारियों से बचाव कर सकते हैं ये 5 काम

By उस्मान | Published: April 7, 2021 09:07 AM2021-04-07T09:07:24+5:302021-04-07T09:09:22+5:30

रोजाना की कुछ गलत आदतें आपको बीमारियों के मुंह में धकेल सकती हैं

World Health Day 2021: how to get rid lifestyle diseases, tips to long and healthy life in Hindi | World Health Day: जीवनशैली से जुड़ी कम से कम 25 बीमारियों से बचाव कर सकते हैं ये 5 काम

World Health Day: जीवनशैली से जुड़ी कम से कम 25 बीमारियों से बचाव कर सकते हैं ये 5 काम

Highlightsरोजाना की कुछ गलत आदतें कर सकती हैं बीमारस्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी डाइट जरूरीतनाव भी है कई गंभीर रोगों का कारण

हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है। साल 1950 में पहली बार वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन द्वारा पहली बार यह दिवस मनाया गया था। 

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम

साल 2021 में विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम 'सभी के लिए एक सुंदर, स्वस्थ दुनिया का निर्माण' (Building a fairer, healthier world for everyone) है। 

आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

इस खास अवसर पर हम आपको कुछ ऐसे आसान काम बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इन उपायों के जरिये आप जीवनशैली से जुड़ी कम से कम 25 बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। 

बेहतर नींद 
सबसे पहले आप अपने शरीर को पर्याप्त मात्रा में आराम दें। रात सोने के लिए होती है, घंटों जागने के लिए नहीं। अपने शरीर को फ्रेश रखने के लिए नींद सबसे अच्छी दवा है। कम और खराब नींद लेने का असर मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है।

इसके अलावा शरीर में दर्द, थकान, वजन बढ़ना और तनाव जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। इसके अलावा कम और खराब नींद की वजह से डायबिटीज, ऑस्ट‍ियोपोरोसिस, कैंसर और हार्ट अटैक  जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

भूख से ज्यादा न खायें  
भूख को नियंत्रित करें और अधिक मात्रा में न खाएं। फिट रहने के लिए दृढ़ रहें और मनोवैज्ञानिक रूप से स्वस्थ भोजन खाने के लिए खुद को तैयार करें। हमेशा अपने कैलोरी सेवन को जांचते रहें। अपने शरीर को जरूरत के हिसाब से कैलोरी देने से आपको अपना वजन स्थिर रखने में मदद मिलेगी।

मानसिक रूप से स्वस्थ रहें
तनाव, चिंता या अवसाद के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की मदद लें। किसी प्रियजन से बात करें। इससे आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।

अगर आपको मदद की जरूरत है, तो आपको इसे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं होना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की अनदेखी से विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।

अधिक मात्रा में प्रोटीन लें
प्रोटीन युक्त भोजन जैसे दाल और दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी उत्पादों का खूब सेवन करें। अंडे में भी अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके अलावा रेड मीट खाने से बचें क्योंकि इसमें यूरिक एसिड की मात्रा अधिक होती है और इसके अधिक सेवन से आपकी किडनी खराब हो सकती है। इससे पेट का कैंसर हो सकता है।

एक्सरसाइज करना न भूलें
रोज शारीरिक गतिविधियां जैसे कि टहलना, जॉगिंग, साइकिल चलाना आदि के लिए समय निकालना चाहिए। हल्के व्यायाम न केवल आपको फिट रहने में मदद करते हैं बल्कि हृदय संबंधी बीमारियों और कैंसर जैसी प्रमुख गैर-संक्रामक बीमारियों से भी निजात दिलाते हैं। इसलिए व्यायाम को डेली रूटीन में शामिल करें।

Web Title: World Health Day 2021: how to get rid lifestyle diseases, tips to long and healthy life in Hindi

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे