लाइव न्यूज़ :

World Health Day: डायबिटीज के मरीज क्या खाएं क्या नहीं खाएं

By उस्मान | Updated: April 2, 2018 07:34 IST

एक्सपर्ट के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए वर्ना ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है और कई अन्य परेशानियां हो सकती हैं।

Open in App

डायबिटीज एक गंभीर समस्या है। दुर्भाग्य से इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। आपको बता दें कि डायबिटीज एक मेटाबोलिक डिसऑर्डर है जिसमें शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन पैदा नहीं कर पाता है। इसका परिणाम यह होता है कि शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से आपको थकान, बार-बार पेशाब आना, इम्युनिटी कमजोर होना, घाव भरने में देरी जैसे डायबिटीज के लक्षण महसूस हो सकते हैं। हालांकि इसके लक्षणों का इलाज किया जा सकता है और इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है। होलिस्टिक न्यूट्रिशनिश्ट प्रियांशी भटनागर आपको बता रही हैं कि डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज़ करना चाहिए।  

1) हाई फाइबर वाले फूड खाएं

डायबिटीज के मरीजों को हाई फाइबर वाले पदार्थ खाने चाहिए। यह शरीर में ना केवल ऊर्जा बढ़ाते हैं बल्कि आपको लंबे समय तक ठी‍क भी रखते हैं। फाइबर युक्त कार्बोहाइड्रेट फूड में ये चीजें हैं शामिल ब्राउन राइसगेहूं का पास्तामटरहरे पत्ते वाली सब्जियांमीठे आलूसाबुत अनाज या गेहूं की रोटीदलिया

2) खूब सलाद खाएं

डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए आपको रोजाना लंच या डिनर से पहले एक कटोरा सलाद खाना चाहिए। आपके सलाद में गाजर, खीरा, टमाटर, प्याज, लहसुन और पत्तेदार सब्जियां शामिल होनी चाहिए। आप अपने सलाद में एक चम्मच विनेगर भी डाल सकते हैं। सलाद में विनेगर डालने से शुगर को अवशोषित करने में मदद मिलती है, इस तरह ब्लड शुगर लेवल को मेंटने किया जा सकता है और डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।  

3) खूब अनाज खाएं

ध्यान रहे कि आपकी डायट में सभी तरह के अनाज जैसे दलिया, जौ, ब्राउन राइस, बाजरा आदि शामिल होनी चाहिए। इन चीजों में भरपूर फाइबर सहित अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो नेचुरली ब्लड शुगर लेवल को मेंटने करने में मदद करते हैं और भविष्य में डायबिटीज होने के खतरे को भी कम करते हैं। 

यह भी पढ़ें- आपकी जांघें हैं मोटी तो नहीं होगी आपको डायबिटीज

क्या नहीं खाएं

-हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स जैसे सिंपल कार्ब्स, रिफाइंड शुगर, फैट, चीज़ से बचना चाहिए। -सिंपल शुगर से बचना चाहिए।-आपको आम, अंगूर और तरबूज जैसे फल से बचना चाहिए। 

क्या खाएं

-लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स जैसे कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, साबुत अनाज, ओट्स, बार्ले आदि का सेवन करना चाहिए। -नेचुरल शुगर जैसे गुड़ और शहद का इस्तेमाल करें। -चीज़ के बजाय आप टोफू का इस्तेमाल कर सकते हैं। -फलों में आप केला, चीकू खा सकते हैं।  -ताजी, हरी सब्जियां खानी चाहिए। प्रत्येक भोजन के साथ सलाद जरुर लेना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

-डायबिटीज के मरीजों को लंबे समय तक भूखा नहीं रहना चाहिए उन्हें समय पर खाना चाहिए।- -पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। - इनसुलिन और दिल की दौरे के खतरे की जांच करते रहना चाहिए।-शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से आपका रक्तचाप कम होगा, ब्लड शूगर कम होगी और वजन घटेगा, तनाव भी कम होगा।-भुने हुए खाने या उबले हुए भोजन को प्राथमिकता दें, भून कर खाने से आहार जल्दी ही पच जाता है। -अगर संभव हो तो सब्जियों को बजाय तड़का लगाने और तरीदार बनाकर खाने के केवल नमक लगाकर भूनकर सब्जियों का सेवन करें।-भोजन एक बार में न कर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में 4-5 बार करें।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :विश्व स्वास्थ्य दिवसहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब