लाइव न्यूज़ :

West Bengal doctors’ strike: डॉक्टरों की हड़ताल से घबराएं नहीं, इन 5 जगहों पर होगा मरीजों का फ्री इलाज

By उस्मान | Updated: June 17, 2019 10:58 IST

West Bengal doctors’ strike: आईएमए ने कहा कि 17 जून को सुबह 6 बजे से लेकर अगले 24 घंटे तक स्ट्राइक का ऐलान किया है, जो 18 जून की सुबह 6 बजे तक रहेगी।

Open in App

West Bengal doctors’ strike: पश्चिम बंगाल में कुछ दिनों पहले डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट को लेकर आज देश भर के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। आईएमए ने कहा कि 17 जून को सुबह 6 बजे से लेकर अगले 24 घंटे तक स्ट्राइक का ऐलान किया है, जो 18 जून की सुबह 6 बजे तक रहेगी। हड़ताल की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित बड़े राज्यों में कई सरकारी और निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि इस बीच सभी प्रकार की ओपीडी बंद रहेगी। केवल इमरजेंसी और कैजुअल्टी के मरीजों का इलाज होगा। किसी भी तरह की एमरजेंसी, टेस्ट या सामान्य स्वास्थ्य समस्या के लिए आप इन सुझावों का सहारा ले सकते हैं। 

1) मोहल्ला क्लिनिक अगर मरीज की हालत ज्यादा गंभीर नहीं है, तो आप उसे मोहल्ला क्लिनिक में इलाज के लिए लेकर जा सकते हैं। दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक खुलते हैं। संभव है आज पूरे दिन यहां मरीजों का उपचार किया जाएगा। यहां सभी आम बीमारियों की दवाएं और 212 टेस्ट उपलब्ध हैं। 

2) इमरजेंसी में होगा इलाजडॉक्टरों की हड़ताल के बावजूद सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इमरजेंसी खुली रहेगी। इसलिए इस इमरजेंसी के किसी भी मामले को लेकर आपको घबराने की जरूरत नहीं है। 

3) एम्स खुला रहेगाडॉक्टरों की हड़ताल का एम्स पर कोई असर नहीं है। यहां डॉक्टर्स मरीजों का इलाज करेंगे। बेहतर यह है कि आप मरीज को लेकर इधर-उधर भटकने की बजाय सीधे एम्स पहुंचे। इसके अलावा सफदरजंग अस्पताल में अगर आपका पहले अपोइंटमेंट है, तो आप यहां इलाज करा सकते हैं। 

3) ऑनलाइन टेस्टअगर आपको पहले से कोई टेस्ट बताया गया है, तो आप ऑनलाइन टेस्ट बुक करा सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट के लिए आपको एक दिन का इंतजार करना होगा। ध्यान रहे कि आज अस्पतालों में किसी भी तरह का मेडिकल टेस्ट नहीं होगा। 

4) फोन पर ले सकते हैं सलाहहड़ताल के बावजूद कई डॉक्टर मरीजों को फोन पर सलाह देने को तैयार हैं। इसलिए अगर आप डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं और हालत बिगड़ने लगती है, तो आपको क्लिनिक पर जाने से पहले डॉक्टर को फोन कर लेना चाहिए।   

टॅग्स :डॉक्टरों की हड़तालएम्सपश्चिम बंगालहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें