लाइव न्यूज़ :

जांघों की चर्बी को 40 दिन में खत्म कर देंगी ये 5 एक्सरसाइज

By उस्मान | Updated: August 14, 2018 16:08 IST

जांघ पर जमा फैट को कम करना काफी चुनौतीपूर्ण काम है। कुछ महिलाएं वजन कम करने के लिए कई बार बेल्‍ट, मसाज जेल, क्रीम या डाइट चार्ट का सहारा लेती हैं। सच्‍चाई यह है कि शरीर के निचले हिस्‍से का मोटापा, सिर्फ एक्सरसाइज से घटता है।

Open in App

आज के समय में महिलाओं के लिए वजन बढ़ना एक गंभीर समस्या बन गया है। पेट और जांघों में फैट जमा होने से लड़कियों की बॉडी शेप खराब हो जाती है। मोटापा छिपाने के लिए उन्हें खुले कपड़े पहनने पड़ते है। जांघ पर जमा फैट को कम करना काफी चुनौतीपूर्ण काम है। कुछ महिलाएं वजन कम करने के लिए कई बार बेल्‍ट, मसाज जेल, क्रीम या डाइट चार्ट का सहारा लेती हैं। सच्‍चाई यह है कि शरीर के निचले हिस्‍से का मोटापा, सिर्फ एक्सरसाइज से घटता है। अगर आप जांघों की चर्बी कम करके उन्हें सेक्सी लुक देना चाहती हैं, फिटनेस एक्सपर्ट इमरान खान आपकी मदद कर सकते हैं। इमरान आपको कुछ एक्सरसाइज बता रहे हैं, जो जांघों की चर्बी खत्म कर सकती हैं। इसके अलावा आपको खाने में कम से कम कैलोरी वाला भोजन लें, दूसरा अधिक से अधिक पानी पियें।

1) लेग स्ट्रैचयह एक्सरसाइज भी काफी प्रभावी है इससे पैरों का दर्द भी दूर रहेगा। इसको करने के लिए पैरों को सीधे करके बैठ जाए। फिर एक टांग को दूसरी जांग पर रखें और दूसरी टांग को लंबा रखकर हाथों से पकड़ने की कोशिश करें। अपने पैर को 5 मिनट तक पकड़ कर रखें। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। 

2) साइकलिंग इस एक्सरसाइज के जरिए भी आप थाई की चर्बी को कम कर सकते है। इससे केवल जांघ ही नहीं बल्कि आपके शरीर को भी सही शेप मिलेगा। जमीन पर पेट के बले लेटकर कर अपनी टांगों को 90 डिग्री ऊपर ले जाएं। फिर टांगों को साइकिल की तरह चलाएं। 1 मिनट ऐसे करके धीरे-धीरे पैर नीचे ले आए। इस प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं। 

3) रस्सी कूदनाजांघ पर जमा एक्सट्रा फैट को कम करने के लिए आपको नियमित रूप से रस्सी कूदनी चाहिए। ये एक आसान एक्सरसाज है। इसके अलावा आप चाहें तो दौड़ भी सकते हैं। दौड़ने से जांघों पर दबाव पड़ता है जिससे आपको फायदा होगा। 4) लंजिसपैरों के बीच 3 सेंटीमीटर की दूरी रखकर खड़े हो जाए। हाथों से हल्का वजन उठाएं। दाहिने पैर के साथ अपना  कदम आगे बढ़ाएं और बाई टांग झुका दें। ठीक ऐसा बाएं पैर के साथ करें। इस प्रक्रिया को 10 बार करें।

5) डीप स्‍क्‍वैटसअपने दोनों पैरों पर खड़े हो जाए। हाथ को अपने चेहरे के सामने 12 इंच की दूरी पर लाएं। गहरी सांस लें और अपने घुटनों को फोल्‍ड करें। 90 डिग्री का कोण बना लें।

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब