लाइव न्यूज़ :

184 किलो वजन के साथ नहीं बना पा रहा था सेक्स संबंध, पत्नी ने दिया तलाक, 1 साल में घटाया 101 किलो

By उस्मान | Updated: September 26, 2018 13:39 IST

38 वर्षीय स्टीफन रिंगो नाम के व्यक्ति का वजन लगभग 184 किलो था और कमर का साइज 60 इंच था। भारी शरीर की वजह से यह व्यक्ति अपनी वाइफ से सेक्स संबंध नहीं बना पा रहा था।

Open in App

मोटापा एक गंभीर समस्या है जिससे आपको कई गंभीर रोग हो सकते हैं। लेकिन जब यही मोटापा आपकी सेक्स लाइफ का दुश्मन बन जाए, तो इससे दुखद कुछ नहीं हो सकता। ऐसा ही एक मामला लंदन में देखने को मिला है। 38 वर्षीय स्टीफन रिंगो नाम के व्यक्ति का वजन लगभग 184 किलो था और कमर का साइज 60 इंच था। भारी शरीर की वजह से यह व्यक्ति अपनी वाइफ से सेक्स संबंध नहीं बना पा रहा था। इसके चलते वो तनाव में रहने लगा। उसकी पत्नी तलाक लेकर उसे अकेला छोड़कर चली गई। बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके खराब लाइफस्टाइल और शरीर के बढ़ते वजन ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। इसके बाद उसने जिम जाना शुरू कर दिया और कड़ी मेहनत के बाद लगभग 101 किलो वजन कर लिया। 

ऐसे मिली प्रेरणा डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिंगो को पिज्जा और बर्गर जैसे जंक फूड खाने का शौक था। वो दिन में कई-कई पिज्जा खा जाता था। मोटापा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण खराब खानपान ही है। लेकिन जब उसकी पत्नी तलाक लेकर उसे अकेला छोड़कर चली गई तो वो तनाव में रहने लगा। उसे एहसास होने लगा कि उसका मोटापा उसकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है। इसके बाद उसने फैसला किया कि वो अपना वजन कम करके ही रहेगा। दो साल कड़ी मेहनत करने के बाद उसने अपने शरीर का आधा वजन कम कर लिया। इसके लिए रिंगो रोजाना जिम जाते थे और डाइट का खास ध्यान रखते थे। उन्होंने फास्ट फूड खाना बंद कर दिया और चार घंटे के अंतराल में ही कुछ खाते थे। 

ऐसा था डाइट प्लानरिंगो को फास्ट फूड ज्यादा पसंद था। वो लंच में अक्सर पिज्जा, बर्गर और फ्राई चिकन खाते थे। लेकिन जिम जाने के बाद उन्होंने अपना डाइट प्लान चेंज किया और फल और सब्जियों को शामिल कर लिया। वो रोजाना एक सेब खाने लगे। दिन में पॉपकॉर्न  और कम फैट वाली आइसक्रीम उनके डाइट में शामिल हो गई। 

ऐसा था वर्कआउट प्लानरिंगो वर्कआउट करने से पहले वाल्किंग करते थे। इसके बाद वो जिम में वेट लिफ्टिंग करने के अलावा तमाम एक्सरसाइज करते थे। धीरे-धीरे जब उनका वजन कम होने लगा तो उनकी स्किन लटकने लग गई। इसे उन्होंने सर्जरी के जरिए रिमूव करा लिया। अब उनका वजन 83 रह गया है और कमर का साइज भी घटकर 32 इंच हो गया है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब