लाइव न्यूज़ :

बिस्कुट के साथ खायें चीज़, पेट और जांघों की चर्बी से 1 हफ्ते में मिलेगा छुटकारा

By उस्मान | Updated: June 19, 2018 15:18 IST

शोधकर्ताओं के अनुसार, चीज़ के साथ बिस्कुट खाने से आपको तेजी से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।  

Open in App

मोटापा एक गंभीर समस्या है। इससे आपको डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। पतला होने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते हैं। जिम जाते हैं, अपनी डायट पर कंट्रोल करते हैं, अपना फेवरेट खाना तक खाना छोड़ देते हैं। वजन घटाने के लिए कठोर मेहनत के साथ लोग खूब पैसा भी खर्च करते हैं। अगर जिम जाकर पसीना बहाने या तमाम तरह की डाइट लेने के बावजूद आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको वजन कम करने का एक आसान तरीका बता रहे हैं। अब आपको न जिम जाने की जरूरत है और ना ही किसी तरह डाइट लेने की। अगर आपको बिस्कुट पसंद है, तो आज के बाद आपको सूखे बिस्कुट खाने की जरूरत नहीं है। अब आप बिस्कुट को चीज़ के साथ खाना शुरू कर दें। शोधकर्ताओं के अनुसार, चीज़ के साथ बिस्कुट खाने से आपको तेजी से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।  

चीज़ के साथ बिस्कुट खाने से कैसे होता है वजन कम

प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट और शुगर जैसे टूटने वाले और तेजी से ऊर्जा में बदलने वाले फूड्स को धीमी गति से टूटने वाले फूड्स के साथ खाने से ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने का एक प्रभावी तरीका है। विशेष रूप से शुगर वाले चीजों के साथ हेल्दी फैट खाने से पोषक तत्वों को तोड़ने और खून में शुगर जारी होने की प्रक्रिया धीमी होती है। यही वजह है कि चीज़ के साथ क्रीम वाले बिस्कुट या एक मुट्ठी अंगूर खाने से आपको अधिक फायदा होता है। 

वजन कम करने का यह भी है दिलचस्प तरीका

एक शोध के अनुसार वजन कम करने के लिए आपको यह सब करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आपको सिर्फ 6 घंटे एक जगह खड़े रहना है। इससे आपका मोटापा कम हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें- बिस्कुट के साथ खायें चीज़, पेट और जांघों की चर्बी से 1 हफ्ते में मिलेगा छुटकारा

सुनने में यह अटपटा जरूर लगता है लेकिन शोध की मानें तो एक्सरसाइज की तरह ही एक जगह खड़े रहने से भी हम अपने वजन को कम कर सकते हैं। दिन में करीब 6 घंटे तक खड़े रहने से बॉडी फैट को कम किया जा सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार बैठे रहने की बजाय खड़े रहने पर प्रति मिनट व्यक्ति की बॉडी से 0.15 कैलोरी की खपत होती है। 

रिसर्च का दावा है कि इस तरकीब से 140 पाउंड (तकरीबन 64 कि. ग्रा) का व्यक्ति दिन भर में 54 कैलोरीज बर्न कर सकता है। और यदि इसे जारी रखा जाए तो तेजी से वजन घटाया जा सकता है। लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि इस दौरान डायट में किसी भी तरह का इजाफा नहीं होना चाहिए। 

अमेरिका स्थित मायो क्लिनिक इन रोचेस्टर के शोधकर्ता फ्रांसिस्को लोपेज जिमेनेज का कहना है कि "एक जगह खड़े रहने से केवल कैलोरीज की ही खपत नहीं होती है, साथ ही यह हमें अन्य स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी देता है। घंटों तक बिना मूवमेंट किए एक जगह खड़े रहने से हमारी मांसपेशियां हमारे दिल को पॉजिटिव तरंगें भेजती हैं जो हमें हार्ट अटैक और डायबिटीज जैसे रोगों से लड़ने की ताकत देते हैं।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब