लाइव न्यूज़ :

शाकाहारी लोग खाएं ये चीजें, प्रोटीन से हैं भरपूर, शरीर बनेगा ताकतवर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2025 05:28 IST

Open in App

ज्यादातर लोग अपने शरीर को फिट बनाए रखना चाहते हैं। बहुत से लोगों को सही जानकारी ना होने की वजह से उनका शरीर ताकतवर नहीं बन पाता है। इसके लिए लोग बाजार में मिलने वाली तरह-तरह की चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं।

खराब खान-पान के कारण शरीर में प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिससे शरीर कमजोर होने लगता है। हम एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्रोटीन से भरपूर होती है शरीर को तेजी से तकतवर बना देती है और वो चीज है दाल।

दाल खाने में बहुत ही अच्छी होती है और इसके अंदर प्रोटीन की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है। दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन के अलावा कई विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। हर रोज एक कटोरा दाल खाने से आपके शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। 

मसूर की दाल के फायदेजो लोग बहुत दुबले पतले और कमजोर हों, उनके लिए मसूर दाल का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। मसूर दाल सभी जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिससे शरीर मजबूत और ताकतवर बन सकता है। खूनी बवासीर होने पर भोजन के साथ मसूर दाल का सेवन करने और एक गिलास खट्टी छाछ पीने से लाभ हो सकता है। 

मसूर दाल खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और पेट से सम्बन्धित रोग जैसे कब्ज, एसिडिटी और जलन तथा गैस दूर हो सकते हैं। मसूर की राख मंजन की तरह इस्तेमाल करने से पायरिया और दांतों के दर्द में लाभ होता है साथ ही दांत मजबूत और चमकदार बनते हैं। 

अंकुरित मूंग की दाल खाने के फायदेमूंग की दाल का सेवन करने से शरीर में सोडियम इफेक्ट कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। अंकुरित हुए मूंग दाल में भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर पाया जात है, जो कि मोटापे से निजात दिला सकता है। अंकुरित मूंग दाल में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे यह एनिमिया से बचाता है, और बाल और स्किन हेल्दी बनते हैं। 

कब्ज की समस्या होने पर मूंग दाल का सेवन करें, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कि आपको पेट संबंधी हर समस्या से बचाता है, साथ ही डाइजेशन ठीक ढंग से होता है।

मूंग दाल के फायदेमूंग के दाल के सेवन से हमारे चेहरे के दाग डब्बे और आंखों के डार्क सर्कल कम होते है। तो चलिए जानते है मूंग के और भी लाभ के बारे में। मूंग दाल बदहजमी को भी दूर करता है। मूंग के दाल में फाइबर की मात्रा पाई जाती है जिससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट में बनने वाले गैस को भी रोकता है।

मूंग दाल वसा को बढ़ने से रोकता है। मूंग दाल के रोज सेवन करने से हमारा बीपी भी नियंत्रित रहेगा। मूंग दाल खून में मैग्नीशियम के स्तर को भी संतुलित रखता है।

मूंग के दाल में विटामिन डी पाई जाती है। मूंग के दाल के रोजाना सेवन से चेहरे की झुर्रियां कम होती है। मूंग के दाल में काफी मात्रा में कॉपर भी पाया जाता है। मूंग के रोजाना सेवन से बाल भी मजबूत होता है। मूंग के दाल के सेवन से हमारे मस्तिष्क में ऑक्सीजन बिना कोई रुकावट के पहुंचती है।

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब