लाइव न्यूज़ :

जहर जितनी खतरनाक ये 5 चीजें लिवर, किडनी, हड्डियों को कर देती हैं खोखला, लड़कियां ज्यादा खाती हैं दूसरी चीज

By उस्मान | Updated: July 3, 2019 11:00 IST

Toxic Food list: एक्सपर्ट मानते हैं कि खाने-पीने की कुछ चीजें धीरे-धीरे लोगों के शरीर को खोखला कर रही हैं। मजे की बात यह है कि लोग इन चीजों को खूब शौक से खा रहे हैं।

Open in App

स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए बेहतर खान-पान बहुत जरूरी है। आजकल भारी मिलावट होने की वजह से वैसे ही अच्छी चीजें खाने को नहीं मिल रही, ऊपर से लोग खुद शरीर को नुकसान देने वाली चीजों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि खाने-पीने की कुछ चीजें धीरे-धीरे लोगों के शरीर को खोखला कर रही हैं। मजे की बात यह है कि लोग इन चीजों को खूब शौक से खा रहे हैं। आयुर्वेद में भी इन चीजों को सेहत के लिए खतरनाक बताया गया है। 

रिफाइंड तेल यह तेल भी शरीर के लिए बहुत घातक होता है। इसके सेवन से भी कई गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। एक शोध के अनुसार रिफाइंड तेल को 200-225 डिग्री पर आधे घंटे तक गर्म करने से उसमे से बहुत ही टोक्सिक पदार्थ एचएनई निकलता है। यह लिनोलिक एसिड के आक्सीकरण से बनता है। इस लिए यह ऊतकों में प्रोटीन और अन्य आवश्यक तत्वों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। इसके सेवन से स्ट्रोक, पार्किसन, अल्जाइमर रोग, यकृत रोग जैसी कही गंभीर बीमारियों को जन्म दे देता है।

फास्ट फूडपिछले कुछ दशकों में फास्ट फूड का चलन तेजी से बढ़ा है। खासकर बच्चे इसका सेवन अधिक करते हैं। फास्ट फूड के सेवन से कई ऐसी समस्याएं जन्म लेतीं हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही घातक मानी जाती हैं। फास्ट फूड के सेवन से मोटापा, चर्म रोग, दांतों के रोग, सिर दर्द, उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रोल, डायबिटीज, हृदय रोग और अवसाद जैसी गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं।  

तम्बाकू तम्बाकू का सेवन भी बहुत ही खतरानाक होता है। इसके सेवन से कैंसर, उच्च रक्ताचाप, हृदय रोग, त्वचा रोग जैसी कई बीमारियां उत्पान हो जाती हैं। इसमें  निकोटीन कैमिकल पाया जाता है। निकोटीन में कैंसर उत्पन्न करने वाले तत्व होते हैं। इसके अलावा इसके लगातार सेवन करने से दिल की बीमारियां होने का खतरा होता है।

एडेड शुगरशुगर में फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है और अतिरिक्त फ्रुक्टोज के सेवन से मोटापे, टाइप 2 डायबिटीज, मेटोबोलिक सिंड्रोम और फैटी लिवर रोग सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा होता है। ज्यादा चीनी खाने ब्रेस्ट कैंसर का भी खतरा होता है। यह रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर पर इसके प्रभाव के कारण हो सकता है, जो ट्यूमर के विकास को बढ़ा सकता है। 

बीपीए बिस्फेनॉल-ए (बीपीए) एक रसायन है जो कई सामान्य खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों के प्लास्टिक कंटेनर में पाया जाता है। मुख्य खाद्य स्रोत बोतलबंद पानी, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और डिब्बाबंद चीजें हैं, जैसे मछली, चिकन, बीन्स और सब्जियां। अध्ययनों से पता चला है कि बीपीए इन कंटेनरों से और भोजन या पेय में जा सकता है। इससे प्रोस्टेट कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और इनफर्टिलिटी का खतरा होता है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडकैंसरडायबिटीजमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत