लाइव न्यूज़ :

Tips for healthy heart: दिल की सेहत का ध्यान रखने के लिए इन उपायों को अपनाएं, हृदय रोग के खतरे से दूर रहेंगे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 27, 2024 15:34 IST

How can we avoid heart attack: हृदय शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन पहले की अपेक्षा अब लोग हृदय रोग के ज्यादा शिकार हो रहे हैं। दिल की सेहत का ध्यान रखने के लिए इन उपायों पर गौर करें।

Open in App
ठळक मुद्देमोटापा या बढ़ा हुआ वजन दिल की सेहत का दुश्मन हैशारीरिक रूप से सक्रिय रहना बेहद जरूरी हैब्लडप्रेशर पर नियंत्रण रखना भी बेहद जरूरी है

Tips for healthy heart: हृदय के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आज की आपाधापी वाली जिंदगी में लोग अपने खान-पान का ध्यान नहीं रखते। लेकिन जानने वाली बात ये है कि स्वस्थ जीवन शैली आपके हृदय को स्वस्थ बनाती है। हृदय शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन पहले की अपेक्षा अब लोग हृदय रोग के ज्यादा शिकार हो रहे हैं। दिल की सेहत का ध्यान रखने के लिए इन उपायों पर गौर करें।

वजन कम करें

मोटापा या बढ़ा हुआ वजन दिल की सेहत का दुश्मन है। शरीर पर जमी अधिक चर्बी से हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कम वसा और कम चीनी युक्त स्वस्थ और संतुलित आहार, पर्याप्त फल और सब्ज़ियों का सेवन करें। हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में फाइबर खाएं। 

शारीरिक गतिविधि करते रहें

शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बेहद जरूरी है। सक्रिय रहना आपको होने वाले हृदय रोग के खतरे को कम कर सकता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप जिम जाएं या कड़े व्यायाम करें। दैनिक जीवन में छोटी-मोटी बातों का ध्यान रख के भी आप ऐसा कर सकते हैं। जैसे कि लिफ्ट की जगह सीढ़ी का इस्तेमाल करें। कम दूरी की जगहों पर जाने के लिए वाहन के बजाए पैदल चलने को प्राथमिकता दें। सप्ताह में पांच दिन 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि आपको हृदय रोग के खतरे से दूर रख सकती है।

खाने में नमक कम करें

दिल की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए रक्तचाप यानी कि ब्लडप्रेशर पर नियंत्रण रखना भी बेहद जरूरी है। दिन भर में 5 ग्राम से ज़्यादा नमक ना लें। यदि किसी खाद्य पदार्थ के 100 ग्राम में 1.5 ग्राम नमक या 0.6 ग्राम सोडियम से अधिक होता है तो उस खाद्य पदार्थ में नमक की मात्रा अधिक है। खाने पीने की रेडिमेड चीजों में नमक की मात्रा पहले से ही अधिक होती है इसलिए इसका ध्यान रखें।

धूम्रपान या तम्बाकू का सेवन न करें

हृदय के स्वास्थ्य पर धूम्रपान या तम्बाकू या तम्बाकू के सेवन का प्रतिकूल असर पड़ता है। सिर्फ धूम्रपान करना ही नहीं बल्कि पैसिव स्मोकिंग या निष्क्रिय धूम्रपान भी दिल की सेहत के लिए खतरनाक है। पैसिव स्मोकिंग या निष्क्रिय धूम्रपान से मतलब ऐसी स्थिति से है जिसमें आप किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा पी जा रही सिगरेट के धुंए के संपर्क में रहते हैं। सिगरेट का धुआं रक्त में ऑक्सीजन कम कर देता है, जिससे रक्तचाप और हृदय गति बढ़ जाती है। ऐसे में हृदय को शरीर और मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

आहार में शामिल करें ये चीजें

सब्जियाँ और फलसेम या अन्य फलियाँकम वसा वाला मांस और मछलीकम वसा या वसा रहित डेयरी खाद्य पदार्थसाबुत अनाजस्वस्थ वसा जैसे जैतून का तेल और एवोकैडो

(डिस्क्लेमर:  लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के संबंध में आपके किसी भी प्रश्न के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता।)

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)फिटनेस टिप्सभोजनHealth and Family Welfare Services
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!