लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों का दावा, घर पर इन 2 लक्षणों की निगरानी से कोरोना से होने वाली मौत का जोखिम हो सकता है कम

By उस्मान | Updated: May 27, 2021 09:29 IST

कोरोना के अधिकतर मरीजों की मौत सांस की तकलीफ की वजह से हो रही है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के अधिकतर मरीजों की मौत सांस की तकलीफ की वजह से हो रही हैघर पर लक्षणों की निगरानी से मौत का खतरा हो सकता है कमकोरोना

कोरोना वायरस का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। कोरोना के रोगी सांस की तकलीफ की वजह से दम तोड़ रहे हैं। इस बीच एक अध्ययन में पाया गया है कि अगर पर सही तरह से मरीज की श्वसन दर और ब्लड-ऑक्सीजन सैचुरेशन की निगरानी की जाए, तो कोविड-19 के कारण मृत्यु के जोखिम को कम किया जा सकता है।

ट्रिब्यून इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में वाशिंगटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कहा है कि यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के वर्तमान के दिशा-निर्देशों में बताया गया है कि कोविड-19 वाले लोगों को 'सांस लेने में परेशानी' और 'सीने में लगातार दर्द या दबाव' जैसे स्पष्ट लक्षणों के अनुभव होने पर अस्पताल जाना चाहिए। इस तरह के लक्षण तब होते हैं, जब श्वसन और रक्त ऑक्सीजन खतरनाक स्तर तक पहुंच गया हो। 

उन्होंने कहा कि कोविड-19 वाले कुछ मरीजों को अस्पताल जाने से पहले लक्षण गंभीर महसूस करते हैं। ऐसे में अगर मरीज को इस तरह के लक्षण दिखने पर घर पर ही बेहतर चिकित्सा सहायता मिल जाए, तो उसकी काफी मदद हो सकती है और मौत का खतरा भी कम हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि प्रारंभ में कोविड के अधिकांश रोगियों को सांस लेने में कठिनाई नहीं होती है। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो सकता है लेकिन लक्षण नहीं होते हैं। अगर घर पर मरीज की सही तरह देखभाल की जाए, तो उन्हें तब तक सांस की कमी नहीं हो सकती, जब तक कि उनके रक्त में ऑक्सीजन काफी कम न हो। 

अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 1,095 रोगियों के मामलों की जांच की. सामान्य रक्त ऑक्सीजन के साथ भर्ती किए गए लोगों की तुलना में, हाइपोक्सिमिक रोगियों (ऑक्सीजन लेवल 91 प्रतिशत या उससे कम) में रोगी के रक्त ऑक्सीजन के स्तर के आधार पर मृत्यु दर 1.8 से 4.0 गुना अधिक थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?