Heavy Fat Tips: क्या स्टबर्न फैट आपके जी का जंजाल बन गया है, मक्खन की तरह स्टबर्न चर्बी को पिघलाने के लिए अपनाएं नीचे बताए गए 2 तरीके

By आजाद खान | Published: April 13, 2022 05:55 PM2022-04-13T17:55:22+5:302022-04-14T08:16:14+5:30

जानकारों की माने तो स्टबर्न फैट से छुटकारा पाना आसान नहीं है, लेकिन इस फल के इस्तेमाल से आप बहुत ही आसानी से इससे निजात पा सकते हैं।

stuburn fat become a nuisance for you to melt stuburn fat like butter follow the below mentioned 2 methods | Heavy Fat Tips: क्या स्टबर्न फैट आपके जी का जंजाल बन गया है, मक्खन की तरह स्टबर्न चर्बी को पिघलाने के लिए अपनाएं नीचे बताए गए 2 तरीके

Heavy Fat Tips: क्या स्टबर्न फैट आपके जी का जंजाल बन गया है, मक्खन की तरह स्टबर्न चर्बी को पिघलाने के लिए अपनाएं नीचे बताए गए 2 तरीके

Highlightsस्टबर्न फैट शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक होता है। इससे छुटकारा पाना आसान नहीं होता है। स्टबर्न फैट से बहुत सारी गंभीर बीमारियां भी पनपती है।

Stubborn Fat: स्टबर्न फैट यानी चर्बी कम करना यह एक बहुत ही बड़ा चैलेंजींग काम है। स्टबर्न फैट में फैट सेल्स अल्फा -2 रिसेप्टर्स के साथ जुड़े होते हैं, जिससे काफी अधिक मात्रा में फैट जमने लगता है। अन्य फैट की तुलना में यह फैट काफी मुश्किल से कम होता है। यह फैट इतना परेशान करने वाला होता है कि लोग इसको कम करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। वे दवा से लेकर हेल्थ सप्लीमेंट तक सभी चीजों को ट्राई करते है ताकि किसी से भी रिजल्ट दिखे। ऐसे में आइए जानते है कि इस स्टबर्न फैट को कम करने का क्या है आसान तरीका और कैसे इससे आपने आपको फिट रखा जाए। 

कैसे करेंगे स्टबर्न फैट को दूर

जानकारों की माने तो इस तरीके की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए आपको पैदल चलना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। जो लोग हफ्ते में पांच दिन सिर्फ आधे घंटे के लिए पैदल चलते हैं तो उनको इस स्टबर्न फैट से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है। एक स्टडी से इस बात का खुलासा हुआ है कि ऐसा करने से लोगों को लाभ मिलता है। अगर आपको चलने का टाइम नहीं है तो आप घर का काम भी करके इसका फायदा उठा सकते हैं। इसके आलावा आप बागवानी करके भी इसका लाभ पा सकते हैं। यह कसरत से महिला और पुरूष दोनों को फायदे मिल सकते है। 

यह फल भी करेगा आपकी मदद स्टबर्न फैट में

स्टबर्न फैट को दूर करने के लिए आप एक खास तरीके का फल का भी सेवन कर सकते हैं। इस फल को ब्लैककरंट कहते है जो आंवला की फैमिली से जुड़ा हुआ है। ब्लैककरंट सूखे और बिना बीज वाले काले अंगूर से बनता है, जिन्हें ब्लैक कोरिंथ और कैरिना कहा जाता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए पहले इसको 3 सप्ताह तक सुखाया जाता है फिर इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि छोटे आकार के कारण उनका स्वाद मीठा और तीखा होता है। 

यही नहीं किशमिश, सुल्ताना और ब्लैककरंट के न्यूट्रिशन भी लगभग समान होते हैं। जानकार कहते है कि ब्लैककरंट खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती हैं, स्किन को सही रखता है, आंखों की सेहत को सही रखता है। यह उन लोगों को भी काफी फायदा पहुंचाता है जो स्टबर्न फैट से जूझ रहे हैं। इसके इस्तेमाल से उनके शरीर का यह स्टबर्न फैट जल्दी घटता है और उन्हें एक फिट बॉडी भी आसानी से मिल जाता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Web Title: stuburn fat become a nuisance for you to melt stuburn fat like butter follow the below mentioned 2 methods

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे