लाइव न्यूज़ :

कैंसर से डटकर लड़ रही सोनाली बेंद्रे की अब हो गई है ऐसी हालत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 7, 2018 13:26 IST

पूरे जी जान से कैंसर से लड़ रही सोनाली सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत को लेकर तमाम जानकारी अपने प्रशंसकों की बीच साझा करती रहती हैं।  

Open in App

न्यू यॉर्क में कैंसर का इलाज करा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनका बाल्ड लुक नजर आ रहा है। पूरे जी जान से कैंसर से लड़ रही सोनाली सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत को लेकर तमाम जानकारी अपने प्रशंसकों की बीच साझा करती रहती हैं।  

अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई तस्वीर डाली है जिसमें वे अपने हाथों में एक किताब पकड़े हुए नजर आ रही हैं। उनकी हाथों में जो किताब है उसका नाम है A Gentleman In Moscow। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बेहद ही प्यारा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है कि  'आज #ReadABookDay है और इसे मनाने का इससे अच्छा तरीका और क्या हो सकता है कि इसे #SBC (sonali book club) में शामिल कर लिया गया है। यह किताब रूस पर आधारित एक काल्पनिक किताब है। मैं इसे पढ़ने का और इंतजार नहीं कर सकती।'

न्यूयॉर्क में मेटास्टेटिक कैंसर का इलाज करा रही सोनाली ने पिछले महीने फ्रेंडशिप डे पर अपना सिर मुंडवा लिया था और इंस्टा पर पहली बार बाल्ड लुक में फोटो शेयर की थी। सोनाली ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से खुद को कैंसर होने की खबर दी थी। 

बताया जा रहा है कि उन्हें मेटास्टेटिस कैंसर हुआ है। मेटास्टेटिस कैंसर का मतलब यह है कि कैंसर सेल्स जहां बनती हैं वो उस हिस्से से ब्लड के जरिए अन्य हिस्सों में फैल जाती हैं। इसके लक्षणों में हड्डियों में दर्द रहना, सिरदर्द होना, दौरे, या चक्कर आना, सांस में कमी महसूस होना और पेट में सूजन होना शामिल हैं। 

एक्सपर्ट के अनुसार, अगर किसी भी महिला को इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस तरह का कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए ताकि सामने आने वाले बड़े खतरे से बचा जा सके।  

टॅग्स :सोनाली बेन्द्रेकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें