लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों का दावा, कोरोना के दौरान मरीजों के गंध और स्वाद महूसूस नहीं करने के लक्षण समय के साथ चले जाते हैं

By भाषा | Updated: July 4, 2020 17:28 IST

कोरोना के दौरान संक्रमित मरीजों के मुह का स्वाद और सूघंने की शक्ति को लेकर अध्ययन में पता चला है कि रोगियों में ये लक्षण चार सप्ताह के बाद चले जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवैज्ञानिकों ने कोविड-19 संक्रमितों में गंध और स्वाद महसूस नहीं होने के लक्षणों का अध्ययन किया है।सूंघ नहीं पाने और स्वाद नहीं ले पाने के लक्षण दिखने के चार सप्ताह बाद 55 रोगियों ने ये लक्षण पूरी तरह समाप्त हो गई।

लंदन: वैज्ञानिकों ने कोविड-19 संक्रमितों में गंध और स्वाद महसूस नहीं होने के लक्षणों का अध्ययन किया है और पता लगाया है कि करीब आधे रोगियों में ये लक्षण चार सप्ताह के बाद चले जाते हैं। ब्रिटेन के गाईज एंड सेंट थॉमस अस्पतालों के अनुसंधानकर्ताओं समेत वैज्ञानिकों ने 202 रोगियों पर सर्वे के आधार पर अध्ययन किया जिनमें 103 महिलाएं थीं और रोगियों की औसत उम्र 56 साल थी।

वैज्ञानिकों ने देखा कि सूंघ नहीं पाने और स्वाद नहीं ले पाने के लक्षण दिखने के चार सप्ताह बाद 55 रोगियों ने ये लक्षण पूरी तरह समाप्त होने की बात कही। पत्रिका जामा ओटोलैरिंगोलॉजी-हैड एंड नेक सर्जरी में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार 202 रोगियों में से 46 में एक महीने के अंदर सुधार दिखाई दिया और केवल 12 में लक्षण बने रहे या बिगड़ गये।

वैज्ञानिकों ने कहा कि लंबे समय तक गंध या स्वाद महसूस नहीं कर पाने का सार्स-सीओवी2 के संक्रमण से संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 में सूंघने या स्वाद संबंधी समस्या नाक में अवरोध से जुड़ी हो सकती है या इसका नाक में सूंघने का काम करने वाली झिल्ली (ओलफैक्ट्री म्यूकोसा) और इससे जुड़ी एक तंत्रिका कोशिका पर सीधा असर हो सकता है जिसकी वजह से लक्षण होते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि अधिकतर मामलों में समय के साथ स्वाद या गंध महसूस नहीं कर पाने के लक्षणों में सुधार होता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम