लाइव न्यूज़ :

Pomegranate Benefits: अनार डायबिटीज, हार्ट और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर बढ़ाता है खून, गठिया, पाचन और अल्जाइमर में मददगार, जानें अन्य फायदें

By आजाद खान | Updated: January 20, 2022 17:01 IST

अनार में एंटीडायबिटिक का गुण पाया जाता है जिससे आपके डायबिटीज को कंट्रोल किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारों का कहना है कि अनार के कई फायदें हैं। इससे आपको इम्यूनिटी बढ़ता है और डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।इसे आप गठिया से बचने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Pomegranate Health Benefits: अनार (Pomegranate) एक अच्छा और फायदेमंद फल है। यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। अनार में औषधीय गुण पाए जाते हैं जिससे हम अपने आप को बीमारियों से बचा सकते हैं। जानकार हर शख्स को अनार खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इससे आपका इम्यूनिटी तो मजबूत होता ही है बल्कि यह आपके शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है। अकसर आप देखे होंगे की बीमारो लोगों को डॉक्टर अनार खाने की सलाह देते है क्योंकि अनार में हर वह चीज पाया जाता है जिससे आप जल्द से जल्द ठीक हो सकते हैं। तो आइए जानते है कि अनार में कौन-कौन से हेल्थ बेनिफिट्स पाए जाते हैं।

अनार के हेल्थ फायदें (Pomegranate Health Benefits)

अनार के फायदें अगर हम गिनाने लगे तो यह गिनती खत्म नहीं होगी। सभी फलों में यह सबसे अच्छा और बीमारी में कारगर फल हैं। इसमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं जो इसे बेस्ट बनाता है।

अनार के कुछ गुण नीचे दिए गए हैं-

फ्लैवेनॉइनफेनॉलिक्सविटामिन सीफाइबरविटामिन केबी आयरनपोटैशियमजिंक ओमेगा-6 फैटी एसिड

अनार के सेवन से क्या लाभ मिल सकता है आपको (Anar Khane Ke Fayde)

अनार से आपको कई फायदें हैं। इससे आपका शरीर फिट और फाइन दिखता है। इसके अलावा भी इसके कई फायदें है। आइए जानते है कि अनार के और क्या-क्या फायदें हैं।

करता है इम्यूनिटी में बढ़ाने में मदद

अनार ही एक ऐसा फल है जिसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। यह आपके इम्यूनिटी को मजबूत करता है और आपको सेहतमंद रखता है। इसको आप ऐसे भी खा सकते है या इसका जूस भी ले सकते हैं।

हार्ट और कोलेस्ट्रॉल को रखता है कंट्रोल में 

अनार में एंटीहाइपरटेंसिव के साथ ही एंटीएथीरियोजेनिक (धमनियों में फैट के जमाव को रोकने वाला) गुण मिलते हैं जो इसे अपने आप में खास बनाता है। अनार के इस गुण से आप हार्ट को ही नहीं बल्कि, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रण में रख सकते हैं।

डायबिटीज के लिए रामबाण इलाज

अनार में एंटीडायबिटिक गुण पाया जाता है जिसके कारण यह डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। आपको बता दें कि अनार के जूस में मौजूद शुगर भी आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में आपकी मदद करता है।

अल्जाइमर में होता है मददगार साबित

अकसर डॉक्टर इसे अल्जाइमर यानि भूलने की बीमारी में लेने की सलाह देते हैं। इसमें पाए जाने वाले गुण से आपकी याददाश्त सही रहती है। 

खून की कमी के लिए सबसे अच्छा फल

अनार को इसलिए ही जाना जाता है कि इसमें खून की कमी को दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसकी मदद से आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। यही नहीं यह हमारी शरीर में रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने में मदद करता है। 

प्रेगनेंसी के दौरान इसे लेना न भुलें

जानकार बताते हैं कि अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा (अपरा) की रक्षा कर सकता है। यह पैदा होने वाले बच्चे के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। पाचन का एकमात्र उपाय अनार है

लोग अपने पाचन के लिए अनार का इस्तेमाल करते हैं। इसमें एंटी-हेलिकोबैक्टर पाइलोरी प्रभाव देखने को मिलता है जिससे हेलिकोबैक्टर पाइलोरी वाली बैक्टीरिया का खातमा होता है। इसके लगातार सेवन से पेट से जुड़ी हर बीमारी दूर हो सकती है। 

गठिया के लिए उपकारी है यह फल

यह फल गठिया के लिए काफी उपकारी माना जाता है। इसके सेवन से हमारे शरीर के जोड़ों में जो दर्द होता है, वह आसानी से चला जाएगा। डॉक्टर गठिया के मरीजों को अकसर अनार खाने की सलाह देते हैं। 

संक्रमण से भी बचाता है अनार

बता दें कि अनार में मौजूद विटामिन सी, और विटामिन ई हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता हैं। इसके सेवन से हम संक्रमण से भी बच सकते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सविंटरविंटर फिटनेसब्लड प्रेशर डाइटउच्च रक्तचापडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब